Ranji Trophy 2025-26: भारत में घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा है. जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के बीच ये कांटे का मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में एक बार फिर से जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का कहर देखने को मिला. उन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाजी के दम पर कर्नाटक के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया. कर्नाटक के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल से टीम को इस मैच में बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन वो पहली पारी में बुरी तरह से फ्लॉप रहे. तेज गेंदबाज आकिब नबी की जादुई गेंद के आगे वो पूरी तरह से पस्त नजर आए और अपना विकेट गंवाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Big wicket of KL Rahul 🔥
🎥 Watch Auqib Nabi's delivery that gave J&K the massive breakthrough and a crucial early wicket in the #RanjiTrophy Final!
Updates ▶️ https://t.co/G0ytZLEyNB@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/y92jjuPebT---विज्ञापन---— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 26, 2026
आकिब नबी ने राहुल को किया परेशान
आकिब नबी के सामने केएल राहुल फाइनल मैच में जूझते हुए नजर आए. अपने पहले स्पेल में गेंदबाजी करने के लिए आए आकिब ने घातक गेंदबाजी से राहुल और मयंक अग्रवाल को काफी परेशान किया. 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए उन्होंने महज 4 रन खर्च किए, जिसमें 2 ओवर मेडन डाले. दूसरे स्पेल में गेंदबाजी करने के लिए उतरे आकिब ने अपनी दूसरी ही गेंद पर राहुल को विकेट के पीछे कैच करवा दिया. राहुल नबी की आउट स्विंग गेंद पर पूरी तरह से चकमा खा गए. अंपायर ने अपील पर उन्हें आउट करार नहीं दिया लेकिन रिव्यू में साफ हो गया कि गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर निकली है.
जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में बनाए 584 रन
जम्मू कश्मीर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 584 रनों का स्कोर खड़ा किया. फाइनल के मैच में जम्मू कश्मीर के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया. टीम के लिए शुभम पुंडीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 247 गेंदों में 121 रनों की पारी खेली. इसके अलावा टीम के 5 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. यामेर हसन ने 88, सलिल लोत्रा ने 72, कन्हैया वाधवन और पारस डोगरा ने 70 तो वहीं अब्दुल समद ने 61 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
ये भी पढ़िए- T20 WC 2026: अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 में नहीं रखना चाहता ये दिग्गज, मैच से पहले टीम इंडिया को मिली अहम सलाह










