Mohammed Siraj on Comeback: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में टीम इंडिया ने USA को 29 रन से हराया. कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रन की पारी ने भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. गेंद से मोहम्मद सिराज ने धमाल मचाया और 3 विकेट अपने नाम किए. सिराज टी20 वर्ल्ड कप के मुख्य स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे लेकिन हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद अचानक उनकी टीम में एंट्री हुई. उन्हें USA के खिलाफ खेलने का मौका भी मिल गया और वो मैच विनर साबित हुए. अब सिराज ने टीम में अपने कमबैक की मजेदार स्टोरी बताई.
'सूर्या भाई का कॉल आया, तो मुझे यकीन नहीं हुआ'
धमाकेदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद सिराज ने स्टार स्पोर्ट्स से बात की. उन्होंने बताया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कॉल लगाकर उन्हें हर्षित के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल करने के बारे में जानकारी दी. हालांकि, सूर्या के मजाकिया अंदाज के कारण सिराज को यकीन ही नहीं हुआ. बाद में सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा ने कॉल किया. सिराज ने कहा, 'मैच से दो दिन पहले मेरे पास सूर्या भाई का कॉल आया. उन्होंने कहा कि मियां तैयार हो जाओ. अपना बैग पैक करो और आ जाओ.'
मोहम्मद सिराज ने आगे कहा, 'मैंने सूर्या भाई से कहा कि आप मजाक मत कीजिए. आप बहुत मजाक करते हैं लेकिन इस विषय पर नहीं. उन्होंने कहा कि मैं सीरियस हूं. आप आ जाओ. बाद में मुझे प्रज्ञान ओझा भाई से कॉल आया, जहां उन्होंने मुझे तैयार होने के लिए कहा. तब मुझे विश्वास हुआ.'
ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव बने T20I के असली किंग! कोहली के ‘विराट’ रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रच डाला इतिहास
सूर्या के मास्टरस्ट्रोक ने जिताया मैच!
सूर्यकुमार यादव का मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल करने का फैसला सही साबित हुआ. जसप्रीत बुमराह बुखार के कारण पहला मैच नहीं खेले. ऐसे में सिराज की मौजूदगी टीम के लिए मददगार रही. उन्होंने शुभम रंजाने का अहम विकेट निकाला था. मोहम्मद सिराज को भी लगता है कि अगर मेहनत की जाए, तो किस्मत बदल सकती है. उन्होंने कहा, 'वर्ल्ड कप खेलना हर किसी का सपना होता है. भगवान जो लिखते हैं, वो होता है लेकिन आपको मेहनत करते रहना है. अगर आप ईमानदारी से काम करेंगे, तो नतीजे किसी न किसी तरह से सामने आएंगे. आप सभी ने करीब से देखा है कि इस चीज में कितनी मेहनत लगती है.'
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को पछाड़कर भारत ने पॉइंट्स टेबल में गाड़ा झंडा, अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव
Mohammed Siraj on Comeback: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में टीम इंडिया ने USA को 29 रन से हराया. कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रन की पारी ने भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. गेंद से मोहम्मद सिराज ने धमाल मचाया और 3 विकेट अपने नाम किए. सिराज टी20 वर्ल्ड कप के मुख्य स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे लेकिन हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद अचानक उनकी टीम में एंट्री हुई. उन्हें USA के खिलाफ खेलने का मौका भी मिल गया और वो मैच विनर साबित हुए. अब सिराज ने टीम में अपने कमबैक की मजेदार स्टोरी बताई.
‘सूर्या भाई का कॉल आया, तो मुझे यकीन नहीं हुआ’
धमाकेदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद सिराज ने स्टार स्पोर्ट्स से बात की. उन्होंने बताया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कॉल लगाकर उन्हें हर्षित के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल करने के बारे में जानकारी दी. हालांकि, सूर्या के मजाकिया अंदाज के कारण सिराज को यकीन ही नहीं हुआ. बाद में सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा ने कॉल किया. सिराज ने कहा, ‘मैच से दो दिन पहले मेरे पास सूर्या भाई का कॉल आया. उन्होंने कहा कि मियां तैयार हो जाओ. अपना बैग पैक करो और आ जाओ.’
मोहम्मद सिराज ने आगे कहा, ‘मैंने सूर्या भाई से कहा कि आप मजाक मत कीजिए. आप बहुत मजाक करते हैं लेकिन इस विषय पर नहीं. उन्होंने कहा कि मैं सीरियस हूं. आप आ जाओ. बाद में मुझे प्रज्ञान ओझा भाई से कॉल आया, जहां उन्होंने मुझे तैयार होने के लिए कहा. तब मुझे विश्वास हुआ.’
ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव बने T20I के असली किंग! कोहली के ‘विराट’ रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रच डाला इतिहास
सूर्या के मास्टरस्ट्रोक ने जिताया मैच!
सूर्यकुमार यादव का मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल करने का फैसला सही साबित हुआ. जसप्रीत बुमराह बुखार के कारण पहला मैच नहीं खेले. ऐसे में सिराज की मौजूदगी टीम के लिए मददगार रही. उन्होंने शुभम रंजाने का अहम विकेट निकाला था. मोहम्मद सिराज को भी लगता है कि अगर मेहनत की जाए, तो किस्मत बदल सकती है. उन्होंने कहा, ‘वर्ल्ड कप खेलना हर किसी का सपना होता है. भगवान जो लिखते हैं, वो होता है लेकिन आपको मेहनत करते रहना है. अगर आप ईमानदारी से काम करेंगे, तो नतीजे किसी न किसी तरह से सामने आएंगे. आप सभी ने करीब से देखा है कि इस चीज में कितनी मेहनत लगती है.’
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को पछाड़कर भारत ने पॉइंट्स टेबल में गाड़ा झंडा, अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव