T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को पछाड़कर भारत ने पॉइंट्स टेबल में गाड़ा झंडा, अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने पहले मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में 2 अंक हासिल कर लिए. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने जीत में अहम योगदान निभाया. भारत ने पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान को पछाड़ दिया है.

Cricket News - 2026-02-08T002832.437

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच को भारतीय टीम ने 29 रनों से अपने नाम करते हुए वर्ल्ड कप में शानदार आगाज किया. भारत की जीत के असली हीरो सूर्यकुमार यादव बने जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 49 गेंदों में 84 रन बनाए थे. इस जीत के साथ भारत ने अंक तालिका में अपना झंडा गड़ा. वह ग्रुप ए में पाकिस्तान को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

टीम इंडिया का जलवा

ग्रुप A में भारत ने अमेरिका को हराकर अंक तालिका में अपना झंडा गाड़ दिया. भारत अब 2 पॉइंट और 1.450 नेट रन रेट के साथ पहले नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान 0.240 नेट रन रेट और 2 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है. जबकि नीदरलैंड्स तीसरे और यूएसए चौथे स्थान पर है. वहीं नामीबिया पांचवें स्थान पर है. ग्रुप A, B और C को मिलकार कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं, जबकि ग्रुप D में एक भी मैच नहीं खेले गए हैं.

विज्ञापन

ग्रुप A

विज्ञापन
रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)अगले मैच
1भारत (INDIA)1100021.450बनाम NAM, PAK, NED
2पाकिस्तान (PAKISTAN)1100020.240बनाम USA, IND, NAM
3नीदरलैंड (NETHERLANDS)101000-0.240बनाम NAM, USA, IND
4अमेरिका (USA)101000-1.450बनाम PAK, NED, NAM
5नामीबिया (NAMIBIA)–––––––बनाम NED, IND, USA

ग्रुप C

रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)अगले मैच
1वेस्टइंडीज11021.750बनाम ENG, NEP, ITA
2स्कॉटलैंड1010-1.750बनाम ITA, ENG, NEP
–इंग्लैंड–––––बनाम NEP, WI, SCO
–इटली–––––बनाम SCO, NEP, ENG
–नेपाल–––––बनाम ENG, ITA, WI

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ