---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

सूर्यकुमार यादव बने T20I के असली किंग! कोहली के ‘विराट’ रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रच डाला इतिहास

Suryakumar Yadav Surpass Virat Kohli: सूर्यकुमार यादव USA के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में टीम इंडिया के लिए संकटमोचक साबित हुए. उन्होंने नाबाद 84 रन शानदार पारी खेली. जीत में उनका काफी बड़ा योगदान रहा और वो प्लेयर ऑफ द मैच बने. इसी के साथ उन्होंने कोहली का एक 'विराट' रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

---खबर नीचे जारी है---

Suryakumar Yadav Surpass Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने धमाल मचाया. उन्होंने 84 रन की नाबाद पारी खेल टीम इंडिया को USA के खिलाफ मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. बाद में गेंदबाजों ने कमाल किया और अमेरिकी टीम को 29 रन से हार थमाई. अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन के चलते कप्तान सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. इसी के साथ उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वो भारत के लिए सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

सूर्यकुमार यादव ने विराट का महारिकॉर्ड किया ध्वस्त

सूर्यकुमार यादव को अपनी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला. ये उनका 17वां POTM था. उन्होंने इसी के साथ विराट कोहली को पछाड़ दिया, जिन्होंने भारत के लिए 125 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलते हुए 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया. सूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कोहली की बराबरी कर ली थी और अब वर्ल्ड कप के पहले मैच किंग को पछाड़ सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में सूर्या नंबर 1 भारतीय बन गए हैं.

---खबर नीचे जारी है---

भारत के लिए सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

खिलाड़ी मैच प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
सूर्यकुमार यादव 10517
विराट कोहली 12516
रोहित शर्मा15914
अक्षर पटेल 888
युवराज सिंह 587
जसप्रीत बुमराह 877

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: बाबर आजम ने फिर कटाई नाक, ‘लप्पू सा’ कैच थमाकर पाकिस्तान की कराई बेइज्जती

सूर्या ने कैसे दिलाई टीम इंडिया को जीत?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पहला मैच USA के खिलाफ हुआ. अभिषेक शर्मा जल्दी पवेलियन लौट गए. एक मौके पर भारतीय टीम 46 पर 4 विकेट गंवा चुकी थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव एक छोर से डटे रहे. उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का पूरी तरह साथ नहीं मिला. उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

---खबर नीचे जारी है---

टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 बना डाले. USA की शुरुआत खराब रही. एक समय मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ा दी थी. हालांकि, दोनों के आउट होने के बाद मैच पलट गया. वो 20 ओवर में 132 रन ही बना पाए और टीम इंडिया ने 29 रन से जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को पछाड़कर भारत ने पॉइंट्स टेबल में गाड़ा झंडा, अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 08, 2026 06:38 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola