---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में कितना होगा इजाफा? कमाई में होने वाला है बड़ा धमाका!

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से साबित कर दिया है कि वह आने वाले दिनों में भारतीय टीम में खेलने के लिए तैयार हैं. आईपीएल 2026 के बाद वैभव की कमाई में तगड़ा इजाफा होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. अब तक खेले गए मुकाबले में वैभव ने लगभग सभी टीमों के खिलाफ शानदार इंटेट दिखाया है. वैभव आईपीएल का बड़ा नाम बन चुके हैं. आईपीएल के ब्रॉडकास्टर भी वैभव की तस्वीर लगाकर मैच को प्रमोट करते हुए दिख रहे हैं. इसका कारण 15 साल की उम्र में वैभव का धमाकेदार प्रदर्शन करना है. हालांकि आईपीएल 2026 के बाद वैभव की ब्रांड वैल्यू में काफी इजाफा होने वाला है.

वैभव ने कोम्प्लान के साथ किया था एंडोर्समेंट

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वैभव को कोम्प्लान ने अपना ब्रांड एंडोर्समेंट चुना था. वैभव को SG और SS के बल्ले यूज करते हुए देखा गया है. ये कंपनियां वैभव को अच्छी खासी रकम अदा करती हैं. आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में शतक लगाने के बाद वैभव चर्चा में आए थे. आईपीएल 2026 के बाद वैभव की कमाई में तगड़ा इजाफा हो सकता है. उनको ब्रांड एंटोर्समेंट के जरिए एक कंपनी से 3 से 5 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. यदि वह भारतीय टीम में जगह बना लेते हैं तो ये रकम 5 से 10 करोड़ के बीच भी हो सकती है. भारतीय टीम में खेलने वाले खिलाड़ियों को 5 से 15 करोड़ तक एक कंपनी के साथ सलाना करार होता है. आईपीएल 2025 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था.

---विज्ञापन---

शानदार करियर पर एक नजर

आईपीएल में अब तक वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक खेले गए 11 मैच में 41.09 की औसत के साथ 452 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इस सीजन वैभव ने सीएसके के खिलाफ 52 रन, जीटी के खिलाफ 31 मुंबई इंडियंस के खिलाफ 39 और आरसीबी के खिलाफ 78 रनों की पारी खेली थी.

First published on: Apr 13, 2026 06:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola