SRH vs RR IPL Highlights: प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की आतिशी गेंदबाजी के आगे पस्त हुई राजस्थान

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan: राजस्थान रॉयल्स को कभी अंदाजा भी नहीं हुआ होगा कि लगातार 4 मैच जीतने के बाद उनका विजय रथ 2 ‘अनजान’ बॉलर्स रोक देंगे.

SRH WIN

SRH WIN

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals : हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन के बड़े अंतर से मात दे दी है. इस मैच में जीत के हीरो प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन रहे जिन्होंने 4-4 विकेट लेकर मेहमान टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया.

विज्ञापन

ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. अभिषेक शर्मा के गोल्डन डक पर आउट होने के बाद कैप्टन ईशान किशन ने खुद जिम्मेदारी लेते हुए शानदार पारी खेली, हालांकि वो शतक लगाने से चूक गए. उन्होंने 44 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए. हेनरिच क्लासेन ने भी 40 रनों का योगदान दिया. नीतीश कुमार रेड्डी ने 28 और सलिल अरोड़ा ने 26 रन बनाए. इन पारियों की बदौलत एसआरएच ने 20 ओवर में 216/6 का स्कोर बनाया.

विज्ञापन

हिंगे-हुसैन ने बने SRH के मैच विनर

217 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई. पहले ही ओवर में प्रफुल्ल हिंगे ने आरआर के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया और मैच का रुख अपनी टीम की तरफ मोड़ लिया. डेब्यू करने वाले इस गेंदबाज ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पलेलियन की राह दिखाई. इस काम में उनका साथ साकिब हुसैन ने बखूबी निभाया, जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए, बाकी 2 शिकार ईशान मलिंगा ने बनाए और इस तरह पूरी राजस्थान टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. हिंगे को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.

हैदराबाद की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

विज्ञापन

राजस्थान की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

LIVE UPDATES

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: हैदराबाद की जीत

सनराइजर्स हैदराबान ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया है.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान को 8वां झटका

साकिब हुसैन ने रवि बिश्नोई को डक आउट कर दिया है.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: 15 ओवर बाद राजस्थान- 127/6

राजस्थान ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं. अब उन्हें जीत के लिए 30 गेंदों में 90 रन बनाने होंगे.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान को छठा झटका

साकिब हुसैन ने डोनोवन फरेरा को 69 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: 10 ओवर बाद राजस्थान- 70/5

राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा 27 और डोनोवन फरेरा 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान को 5वां झटका

रियान पराग भी 4 रन बनाकर हिंगे के शिकार बने

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान को चौथा झटका

साकिब हुसैन ने यशस्वी जायसवाल को 1 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान को तीसरा झटका

लुआन-ड्रे प्रिटोरियस भी शून्य पर प्रफुल हिंगे के शिकार बने

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान को दूसरा झटका

प्रफुल हिंगे ने ध्रुव जुरेल को शून्य पर आउट कर दिया.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: वैभव सूर्यवंशी 'गोल्डन डक' पर आउट

राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा है, वैभव सूर्यवंशी अपनी पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: 20 ओवर बाद हैदराबाद- 216/6

सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन बना लिए हैं, इस तरह राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 217 रन का बड़ा टारगेट दिया.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: हैदराबाद का :छठा विकेट गिरा

अनिकेत वर्मा 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: 18 ओवर बाद हैदराबाद- 194/4

सनराइजर्स हैदराबाद ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं. सलिल अरोड़ा 11 और नीतीश कुमार रेड्डी 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा

हेनरिच क्लासेन को तुषार देशपांडे ने 40 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा

ईशान किशन शतक से चूके, 91 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद के शिकार हुए

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: 13 ओवर बाद हैदराबाद- 140/2

सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं. हेनरिच क्लासेन 29 और ईशान किशन 91 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: 10 ओवर बाद हैदराबाद- 89/2

सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं. हेनरिच क्लासेन 14 और ईशान किशन 56 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: ईशान किशन की फिफ्टी

ईशान किशन ने 30 गेंदों में फिफ्टी पूरी की.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा

ट्रैविस हेड को रियान पराग ने 18 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: 6 ओवर बाद हैदराबाद- 51/1

सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं. ट्रैविस हेड 16 और ईशान किशन 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: 4 ओवर बाद हैदराबाद- 28/1

सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं. ट्रैविस हेड 9 और ईशान किशन 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: हैदराबाद को लगा पहला झटका

हैदराबाद को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है. अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हुए. क्रीज पर ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: अभिषेक होगें हिट?

वैभव सूर्यवंशी की तरह अभिषेक शर्मा भी यंग जेनरेशन प्लेयर हैं, उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है, ऐसे में एसआरएच के ओपनर से सुपरहिट शो की उम्मीदें होंगी.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा?

जब कभी राजस्थान रॉयल्स का मैच होता है, तब वैभव सूर्यवंशी के बैंटिंग देखने की चाहत हर क्रिकेट फैंस को होती है. उम्मीद है कि इस मैच में भी वो धमाल मचाएंगे.

SRH vs RR IPL 2026 LIVE: आज की फेवरेट टीम कौन?

राजस्थान रॉयल्स अब तक इस सीजन की सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम रही है, जिसने अपने चारों मैच जीते हैं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद को कंसिस्टेंसी मेंटेन रखने में स्ट्रगल करना पड़ा है और वो प्वॉइंट्स टेबल के लोअर हाफ में मौजूद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ