IPL 2026: मैच में अंपायर के साथ बदतमीजी करना टिम डेविड को पड़ा भारी, BCCI ने लगाया जुर्माना

MI vs RCB: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला खेला गया था. जहां पर आरसीबी की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करके मुकाबला अपने नाम कर लिया था. इसी मैच के दौरान आरसीबी के स्टार टिम डेविड ने अंपायर के साथ बदसलूकी की थी.

Tim David

Tim David

MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रही है. उनकी टीम ने 4 में से 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था. जहां पर फ्रेंचाइजी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने भी डेथ ओवरों में कमाल का प्रदर्शन किया था. हालांकि उसी दौरान उन्होंने मैदान पर अंपायर के साथ बदतमीजी कर दी थी. जिसके कारण ही उनके ऊपर अब बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया है. 

विज्ञापन

टिम डेविड पर बीसीसीआई ने लगाया जुर्माना 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में डेथ ओवरों के दौरान गेंद की स्थिति खराब हो गई थी. जिसके कारण ही अंपायरों ने गेंद को बदलने का फैसला किया. नियम के अनुसार अंपायर नई गेंद की स्थिति को देखकर उसे मैच के लिए चुनता है, लेकिन इस मुकाबले में कुछ अलग ही देखने को मिला. टिम डेविड वहां पहुंच गए और गेंद को उछाल-उछाल कर चेक करने लगे. इस समय अंपायर ने उनसे गेंद मांगी तो उन्होंने नहीं दिया. जिसे अंपायर के कामों में दखल देना माना गया. मुकाबला खत्म होने के बाद अंपायरों ने उनकी शिकायत मैच रेफरी से की थी. जिसके कारण ही अब बीसीसीआई ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए 25 प्रतिशत मैच फीस काट लिया है.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: RCB की जीत से पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, मुंबई इंडियंस को भारी नुकसान

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं टिम डेविड 

आरसीबी के स्टार टिम डेविड ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में सिर्फ 16 गेंदों में ही नाबाद 34 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में उनकी यही पारी टीम के काम आई और आरसीबी को 18 रनों से जीत मिली. इससे पहले डेविड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी सिर्फ 25 गेंदों में ही नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी. जिसके कारण ही उनकी टीम को मुकाबले में जीत मिली थी. आरसीबी के लिए उन्होंने पिछले सीजन भी कमाल का प्रदर्शन किया था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ