IPL 2026 के शेड्यूल में अचानक हुआ बड़ा बदलाव, अब इस दिन खेला जाएगा अहम मुकाबला

IPL 2026 Schedule Change: आईपीएल 2026 का घमासान जारी है. अब तक 20 मैच खेले जा चुके हैं. हालांकि इसी बीच आईपीएल के शेड्यूल में बड़ा बदलाव हुआ है. सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले की तारीख बदल दी गई है.

Cricket News - 2026-04-13T184014.364

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है. आईपीएल 2026 के शेड्यूल में बदलाव किए गए हैं. सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले अहम मुकाबले का शेड्यूल अब बदल गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने 13 अप्रैल को बड़ा ऐलान करते हुए आईपीएल के शेड्यूल में बदलाव किया है. इसके पीछे की वजह बीससीआई ने बताई है.

विज्ञापन

लगभग एक महीने बाद होगा मुकाबला

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 26 अप्रैल को मुकाबला दोपहर 3:30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाना था. लेकिन अब ये मैच लगभग 1 महीने बाद यानी 21 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा.

विज्ञापन

क्यों हुआ बदलाव?

26 अप्रैल को अहमदाबाद में नगर निगम चुनाव होने हैं. ऐसे में सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने यह फैसला किया है. हालांकि ये पहला मौक नहीं है, जब बीच सीजन आईपीएल के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया हो. इससे पहले आईपीएल 2025 में भी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान मैच के कार्यक्रम में बदलाव किया गया था.

कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन?

आईपीएल 2026 में अब तक गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन औसतन रहा है, जबकि सीएसके ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है. गुजरात ने खेले गए 4 मैच में 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि सीएसके को खेले गए 4 मैच में 1 मुकाबले में जीत मिली है. अंक तालिका में गुजरात 4 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है, जबकि सीएसके 2 अंक के साथ 9वें स्थान पर है. सीएसके को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि अपने चौथे मैच में सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर वापसी कर ली है. अब तक सीएसके की ओर से एमएस धोनी ने नहीं खेला है. लेकिन वह अगले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ