पहले टेस्ट में ही मानव सुथार का 'हाहाकार', विराट कोहली भी नहीं कर पाए ये काम, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

Players Who Won POTM On Test Debut: टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना हर एक खिलाड़ी का सपना होता है. डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन करके प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतना बड़ी बात है.आइए टेस्ट डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

Manav Suthar Virat Kohli

मानव ने रच डाला इतिहास (Image Credit: AI Generated and Instagram/Indiancricketteam)

विज्ञापन

Players Who Won POTM On Test Debut: टीम इंडिया के लिए डेब्यू करना अपने आप में काफी बड़ी बात होती है. बहुत कम क्रिकेटरों को भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. पहले ही मैच में प्रभाव छोड़ना काफी बड़ी बात होती है. मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीता, जबकि विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी भी यह कारनामा नहीं कर पाए. हालांकि, पहले भी कई भारतीय डेब्यू पर POTM रहे हैं. आइए टेस्ट डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

प्रवीण आमरे

1992 में प्रवीण आमरे ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने इस मैच में 103 रन की धमाकेदार पारी खेलकर टीम इंडिया को हार के मुंह से निकालकर मैच ड्रॉ कराया था. इस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला.

विज्ञापन

आरपी सिंह

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह का डेब्यू यादगार रहा था. अपने पहले टेस्ट में उनका सामना पाकिस्तान से हुआ था. इस मुकाबले में आरपी ने कुल 5 विकेट अपने नाम किए थे, जिस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला था.

आर अश्विन

आर अश्विन ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. दिल्ली में हुए इस मैच में अश्विन ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 6 विकेट अपने नाम किए थे. टेस्ट डेब्यू पर कुल 9 विकेट झटकने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

शिखर धवन

शिखर धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में अपना डेब्यू किया था. इस मुकाबले में उन्होंने 174 गेंदों में 187 रन की यादगार पारी खेली थी. इसी वजह से शिखर धवन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला था.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपना डेब्यू किया था. 2013 में हुए इस मुकाबले में रोहित ने नंबर 6 पर आकर 177 रन बनाए थे. टीम की जीत में उनकी बड़ी भूमिका थी, जिस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.

विज्ञापन

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 134 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. इसी के साथ वो टेस्ट डेब्यू पर शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए थे. अपनी इस पारी के लिए पृथ्वी को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला था.

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2021 में डेब्यू किया था. इस मुकाबले में अय्यर ने पहली पारी में 105 रन और दूसरी पारी में 65 रन बनाए. इसी वजह से वो प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. इस मुकाबले में जायसवाल ने 171 रन की शानदार पारी खेली थी. इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला था.

मानव सुथार

मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कुल 7 विकेट अपने नाम किए और 28 रन बनाए. टीम इंडिया की जीत में उनका बड़ा योगदान रहा और इसी वजह से वो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ