टीम इंडिया के नए T20I कप्तान श्रेयस अय्यर का बना मजाक! फैन गर्ल की गेंद पर हो गए क्लीन बोल्ड, VIDEO वायरल

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के नए T20I कप्तान हैं. वो आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से अपना कार्यकाल शुरू करेंगे. इससे पहले एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें अय्यर एक फैन गर्ल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए.

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर हुए क्लीन बोल्ड (Image Credit: Instagram/Shreyas Iyer and Twitter Video)

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर अब टीम इंडिया के नए T20I कप्तान नियुक्त किए गए हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस टीम की कमान संभालेंगे. 2028 के टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम ने अय्यर के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है. टीम इंडिया का नया कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर का मजाक बन गया है. एक फैन गर्ल की गेंद पर अय्यर क्लीन बोल्ड हो गए और इसी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर हुए फैन गर्ल की गेंद पर क्लीन बोल्ड

श्रेयस अय्यर हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बने थे, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से मुलाकात की. इसी बीच अय्यर ने क्रिकेट भी खेला. इसी पल का एक वीडियो सामने आया है. अय्यर एक फैन गर्ल की गेंद खेलते हुए क्लीन बोल्ड हो गए. टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान का इस तरह आउट हो जाना फैंस को हैरान कर रहा है. सोशल मीडिया पर अय्यर के लिए फैंस मजाकिया कमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो में फैन गर्ल का रिएक्शन भी देखने लायक है. उसे भी यह विश्वास नहीं हो रहा था कि उसने श्रेयस का विकेट ले लिया है.

विज्ञापन

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर कब करेंगे अपने कार्यकाल की शुरुआत?

श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के रूप में कार्यकाल आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज से शुरू होगा. 26 जून को दोनों देशों के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद वो इंग्लैंड में भी टीम की कमान संभालेंगे. BCCI ने दोनों सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया.

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ