
'फर्क नहीं पड़ता...', वैभव सूर्यवंशी की उम्र के सवाल पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब
Edited By Ujjaval Palanpure

Edited By Ujjaval Palanpure
Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन धमाकेदार रहा और वो ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में वैभव की एंट्री हो गई है. फैंस 15 साल के सूर्यवंशी को भारतीय जर्सी में खेलते हुए देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. सूर्यवंशी इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े शॉट्स खेल लेते हैं और कई सारे दिग्गज क्रिकेटर भी ऐसा नहीं कर पाते हैं. इसी वजह से कई लोग सूर्यवंशी की उम्र पर सवाल उठाते हैं. अब सूर्यवंशी के कोच ने वैभव की उम्र को लेकर उठ रहे सवालों पर बड़ा बयान दिया है.
वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने हाल ही में ANI को एक इंटरव्यू दिया. इसी बीच ओझा ने साफ किया कि उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि प्रदर्शन के मामले में वैभव काफी आगे हैं. उन्होंने साफ किया कि सूर्यवंशी को उनके प्रदर्शन के आधार पर देखा जाना चाहिए. उम्र उतनी ज्यादा मायने नहीं रखती. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि सूर्यवंशी भविष्य में वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू करेंगे. वो सूर्यवंशी को मुख्य रूप से रेड-बॉल क्रिकेट में सफल होते देखना चाहते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: