Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: KKR फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फिट हुआ 18 करोड़ का ये मैच विनर! पलटेगा टीम की खराब किस्मत?

Matheesha Pathirana Got NOC: आईपीएल 2026 में KKR का अब तक जीत का खाता नहीं खुला है. उनकी किस्मत खराब रही है और अब इसे पलटने के लिए उनके स्टार गेंदबाज की एंट्री होने वाली है. 18 करोड़ के इस खिलाड़ी को NOC मिल गई है और वो जल्द ही टीम से जुड़ेंगे.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Apr 12, 2026 10:04
Matheesha Pathirana Got NOC
KKR के लिए खुशखबरी

Matheesha Pathirana Got NOC: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. अभी वो पॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर हैं. कुछ मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स जीत के बेहद करीब थे लेकिन उनकी किस्मत खराब रही. अब KKR के सभी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. 18 करोड़ का स्टार तेज गेंदबाज फिट हो गया है और उन्हें खेलने की अनुमति मिल गई है. वो जल्द ही KKR की खराब किस्मत पलटने के लिए मैदान पर उतरेंगे.

फिट हुए माथीशा पथिराना

श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज माथीशा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पथिराना को हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी. इसी वजह से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. IPL 2026 की शुरुआत से पहले ये स्टार तेज गेंदबाज फिट नहीं हुआ. खबर सामने आई थी कि माथीशा कुछ मैच मिस करेंगे.

---विज्ञापन---

पिछले कुछ दिनों से माथीशा पथिराना श्रीलंका में रिकवर कर रहे थे और फिटनेस टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रहे थे. अब रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक पथिराना को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से NOC मिल गया है. इसका अर्थ है कि वो फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं और अब खेलने के लिए फिट हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पथिराना जल्द ही कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड के साथ जुड़ेंगे.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में ऑरेंज कैप से कोसों दूर ये 5 भारतीय खिलाड़ी, टॉप 10 में भी नहीं रोहित-विराट जैसे दिग्गज

कब होगा KKR का अगला मैच?

कोलकाता नाइट राइडर्स का IPL 2026 में अगला मैच 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. KKR ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में उन्हें हार मिली है और एक मुकाबला रद्द हो गया. कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी पहली जीत की तलाश में है और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वो वापसी करना चाहेंगे. मैच के आयोजन में अभी दो दिन हैं. इसके पहले अगर पथिराना टीम के साथ जुड़ जाते हैं, तो CSK के खिलाफ मैच में उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है. उनके आने से कोलकाता की गेंदबाजी मजबूत हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:-IPL 2026: RCB के खिलाफ ऐसी होगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11! इन 2 बड़े खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता?

First published on: Apr 12, 2026 10:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.