IPL 2026 में ऑरेंज कैप से कोसों दूर ये 5 भारतीय खिलाड़ी, टॉप 10 में भी नहीं रोहित-विराट जैसे दिग्गज

IPL 2026 Orange Cap: भारत के कई बड़े खिलाड़ी हैं, जिनसे फैंस को बहुत उम्मीद थी, लेकिन वो IPL 2026 में ऑरेंज कैप के आसपास भी नहीं हैं. आइए उन खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

Rohit Sharma Virat Kohli (30)
1 / 6

IPL 2026 Orange Cap: IPL में हर साल ऑरेंज कैप पर सभी की नजर होती है. सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों को ऑरेंज कैप मिलती है. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के पास अभी ऑरेंज कैप है. भारतीय क्रिकेट के कुछ बड़े सितारे हैं, जिनसे फैंस को ऑरेंज कैप की रेस में बने रहने की उम्मीद थी लेकिन वो आसपास भी नहीं हैं. आइए 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो ऑरेंज कैप की रेस से कोसों दूर हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली2 / 6

विराट कोहली ने अपने IPL करियर में दो बार ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है. वो IPL इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन इस सीजन वो ऑरेंज कैप के आसपास भी नहीं हैं. उन्होंने अब तक 3 मैचों में 129 रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 12वें नंबर पर हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा3 / 6

रोहित शर्मा के लिए IPL 2026 की शुरुआत अच्छी रही थी और DC के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा भी जमा लिया था. हालांकि, अब इस रेस में वो 19वें स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने 3 मैचों में कुल 118 रन बनाए हैं. वो बड़ी पारी खेलकर अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेंगे.

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा4 / 6

IPL 2026 की जब शुरुआत हुई थी, तो कई लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप के इर्दगिर्द होंगे. हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद का ये बल्लेबाज टॉप 10 में भी नहीं है. उन्होंने 4 मैचों में 32.25 के औसत से 129 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल5 / 6

केएल राहुल हर साल ऑरेंज कैप के करीब रहते हैं. 2020 में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे. हालांकि, मौजूदा सीजन में केएल राहुल का बल्ला शांत रहा है. उन्होंने 4 मैचों में 111 रन बनाए हैं. उनकी 92 रन की एक पारी को हटा दिया जाए, तो वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं.

शुभमन गिल

शुभमन गिल6 / 6

शुभमन गिल ने IPL 2023 में ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था और वो हर साल रेस में बने रहते हैं. हालांकि, IPL 2026 में अभी वो बहुत पीछे हैं. उन्होंने 2 मैचों में अब तक 109 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप की दौड़ में अभी वो 22वें पायदान पर हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन