---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

CSK vs DC: शतक जड़ने के बाद संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान, अपनी नहीं इस बल्लेबाज की कर दी तारीफ

CSK vs DC: राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड करके चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ा. सीएसके के लिए पहले 3 मैचों में सैमसन बुरी तरह से फेल हो गए. जिसके बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कमबैक करते हुए शानदार शतक जड़ दिया है.

---विज्ञापन---

CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी उठाया. पहले 3 मैचों में फेल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन शानदार फॉर्म में नजर आए. उन्होंने पहली गेंद से आत्मविश्वास दिखाया और शानदार शतक जड़ दिया. हालांकि उसके बाद भी उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए अपनी साथी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की जमकर तारीफ की.  

प्लान बदलने की सोच रहे थे संजू सैमसन 

पहली पारी खत्म होने के बाद संजू सैमसन ने मिड इनिंग में रवि शास्त्री से बात करते हुए कहा, ‘जी सर, बहुत अच्छा लग रहा है, आपका शुक्रिया. मुझे लगता है कि हर मैच से पहले आपसे मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, इसलिए कृपया हर मैच में आइए सर. ईमानदारी से कहूं तो, आप चाहे कितनी भी अच्छी फॉर्म में हों, अपने देश के लिए कितने ही मैच जीते हों, कुछ असफलताएं निश्चित रूप से मन में कई शंकाएं पैदा कर देती हैं.

---विज्ञापन---

लगातार फेल होने के बारे में बात करते हुए सैमसन ने कहा, ‘लेकिन मैं बस वापस जाकर अपनी बुनियादी बातों पर ध्यान देना चाहता था, खुद पर विश्वास करना चाहता था और अपने स्कोरिंग पैटर्न पर कायम रहना चाहता था. इसलिए कई विचार आए, मुझे लगा कि क्या मुझे शुरुआत में ही आक्रामक खेलना चाहिए या अपनी प्लानिंग बदलनी चाहिए. लेकिन मैं निश्चित रूप से उसी पर कायम रहना चाहता था जो काम कर रहा था और सौभाग्य से आज यह बहुत अच्छा रहा.’

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को इशारों-इशारों में मिली चेतावनी, कीरोन पोलार्ड ने छोटी उम्र को लेकर कही ये बात

---विज्ञापन---

आयुष म्हात्रे की संजू ने की तारीफ 

चेन्नई की पिच और अपने साथी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की तारीफ करते हुए संजू सैमसन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि विकेट शानदार है. मुझे लगता है कि आज इतना अच्छा विकेट बनाने के लिए क्यूरेटर का धन्यवाद. मुझे लगता है कि शुरुआत में पिच थोड़ी रुक रही थी. पिच थोड़ी चिपक रही थी और जब अक्षर ने पावरप्ले में गेंदबाजी की, तो नई गेंद से गेंद रुक रही थी. लेकिन जब गेंद पुरानी हो गई, तो.. मुझे लगता है कि हमें बल्लेबाजी के लिए एक बेहतरीन विकेट मिला. आयुष के साथ शानदार साझेदारी की. मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं. मुझे उनके साथ बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया.’ 

ये भी पढ़ें: Viral Video: ईशान किशन के हेलीकॉप्टर शॉट का मार्को जेंसन ने दिया करारा जवाब, बाउंड्री पर लपका शानदार कैच

First published on: Apr 11, 2026 10:27 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola