IPL 2026: RCB के खिलाफ ऐसी होगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11! इन 2 बड़े खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता?

MI Possible Playing 11: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला है. पिछले मैच में हार के बाद MI अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है. आइए जानते हैं कि हार्दिक पांड्या किस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकते हैं.

MI vs RCB (1)
1 / 7

MI Possible Playing 11: IPL 2026 में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच महामुकाबला होने वाला है. दोनों ही टीमों के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है. RCB का टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन अच्छा रहा है, वहीं मुंबई इंडियंस की टीम संघर्ष करती हुई नजर आई है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद अब MI अपने टीम कॉम्बिनेशन में कुछ बदलाव कर सकती है. आइए RCB के खिलाफ मैच के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

रयान-रोहित करेंगे ओपनिंग

रयान-रोहित करेंगे ओपनिंग2 / 7

रयान रिकेल्टन ने पहले मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी. इसके बाद से वो फ्लॉप रहे हैं और अब उनके पास RCB के खिलाफ खुद को साबित करने का आखिरी मौका है. रोहित शर्मा और रयान मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत देना चाहेंगे.

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर पर होगी नजर

मिडल ऑर्डर पर होगी नजर3 / 7

मुंबई इंडियंस के पास मिडल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर और शेरफेन रदरफोर्ड हैं. मुंबई इंडियंस का मिडल ऑर्डर फॉर्म में नहीं है, लेकिन RCB के खिलाफ सभी को एकजुट होकर खेलना होगा.

एक ऑलराउंडर की होगी एंट्री

एक ऑलराउंडर की होगी एंट्री4 / 7

हार्दिक पांड्या के रूप में मुंबई इंडियंस के पास एक शानदार ऑलराउंडर मौजूद है. मिचेल सैंटनर पिछला मैच नहीं खेले थे और अब उनकी प्लेइंग 11 में वापसी देखने को मिल सकती है. अल्लाह गजनफर बाहर बैठ सकते हैं.

विज्ञापन

कैसा होगा गेंदबाजी अटैक?

कैसा होगा गेंदबाजी अटैक?5 / 7

मुंबई इंडियंस अपने गेंदबाजी अटैक में भी एक बदलाव कर सकती है. दीपक चाहर को बाहर करके अश्विनी कुमार की प्लेइंग 11 में एंट्री कराई जा सकती है. दीपक अच्छी फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं. अश्विनी कुमार ने पिछले साल MI के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. इसी वजह से उन्हें मौका मिल सकता है. उनके साथ शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह पर गेंदबाजी का भार होगा.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ट्रेंट बोल्ट का उपयोग कर सकती है. भले ही बोल्ट भी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन उनके पास काफी अनुभव है. उन्हें लय हासिल करने के लिए सिर्फ एक अच्छे मैच की जरूरत है.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 117 / 7

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह. (इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेंट बोल्ट)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन