CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 में खुला जीत का खाता, सैमसन-ओवरटन बने हीरो 

CSK vs DC: आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स टीम की चुनौती थी. सीएसके की टीम लगातार हारते हुए इस मुकाबले में उतरी थी, लेकिन इस मुकाबले में संजू सैमसन और जेमी ओवरटन के दम पर सीजन की पहली जीत मिली.

CSK vs DC

CSK vs DC

CSK vs DC: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच शानदार मुकाबला खेला गया. जहां पर दोनों ही टीमों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसका फायदा उठाकर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 212 रन बनाए. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 189 रन बनाए और 23 रनों से मुकाबला हार गई. इसी के साथ सीएसके ने जीत का खाता खोल लिया है. 

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 15 रनों की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली. जिसमें 15 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे आयुष म्हात्रे ने भी 36 गेंदों में 59 रन बनाए. जिसके बाद उन्हें रिटायर आउट कर दिया गया. अंत में शिवम दुबे ने 10 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना दिए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए एकमात्र विकेट अक्षर पटेल को मिला. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CSK vs DC: संजू सैमसन का शतकीय तूफान, IPL 2026 में पहली सेंचुरी से मचाया धमाल

सीएसके का आखिरकार खुला जीत का खाता 

213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत मिली. केएल राहुल ने 18 रन बनाए तो वहीं पथुम निसंका ने 41 रनों की अहम पारी खेली. जिसके बाद समीर रिजवी, अक्षर पटेल और डेविड मिलर फेल हो गए. ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों में 60 रनों की अहम पारी खेली. हालांकि दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिल सका. जिसके कारण ही दिल्ली कैपिटल्स की 189 रनों पर सिमट गई और 23 रनों से मुकाबला हार गई. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जेमी ओवरटन ने 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं अंशुल कंबोज को भी अहम 3 विकेट मिले. सीएसके के अन्य गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ