PBKS vs SRH: करारी शिकस्त के बाद ईशान किशन ने दिया बड़ा बयान, बताई हार की असली वजह

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से करारी हार मिली. हैदराबाद को 219 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद ईशान किशन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हार की असली वजह भी बताई है. इस सीजन हैदराबाद की ये तीसरी हार थी.

Cricket News - 2026-04-11T194214.550
विज्ञापन

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की थी और 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे. इसके बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा. पंजाब के बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और मैच को 6 विकेट से अपनी झोली में डाल लिया. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य और श्रेयस अय्यर ने पंजाब के लिए अर्धशतकीय पारी खेली थी. हार के बाद ईशान किशन ने बड़ा बयान दिया और हार की असली वजह बताई.

ईशान किशन ने हारने के बाद क्या कहा?

सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन संभाल रहे हैं. वह पैट कमिंस की जगह पर कार्यवाहक कप्तान बनाए गए हैं. मैच हारने की ईशान किशन ने बड़ी वजह बताई. उनका मानना था कि टीम को 240 रन बनाने चाहिए थे, लेकिन टीम 219 रनों पर सिमट गई.

विज्ञापन

हार के बाद ईशान ने कहा “हम कम से कम 240 रन बना सकते थे. लेकिन आप जानते हैं, कभी-कभी चीजें हो जाती हैं. हमारा प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा. जैसा कि मैंने पहले भी कहा, टी20 क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण बात अच्छी गेंदों को सही तरीके से खेलना है. इसलिए आज हमारा प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा.”

ऐसा था मैच का हाल

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ट्रेविस हेड ने भी 23 गेंदों में 38 रन बनाए थे. इसके बाद ईशान किशन ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 7 गेंदें शेष रहते ही यानी 18.5 ओवर में मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य ने 20 गेंदों में 57 रन बनाए थे. इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से 25 गेंदों में 51 रन निकले थे. वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में नाबाद 69 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ