---विज्ञापन---

खेल

CSK vs DC: संजू सैमसन का शतकीय तूफान, IPL 2026 में पहली सेंचुरी से मचाया धमाल

IPL 2026: आईपीएल 2026 में संजू सैमसन ने शानदार शतकीय पारी खेलकर महफिल लूट ली. उन्होंने अंत तक नाबाद रहते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मोर्चा खोला. संजू इससे पहले खेले गए 3 मैच में फ्लॉप हो गए थे. हालांकि अब उन्होंने शानदार वापसी कर ली है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Apr 11, 2026 22:14

Sanju Samson Century: आईपीएल 2026 में मैच नंबर 17 चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में संजू सैमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने आईपीएल 2026 सीजन का पहला शतक अपने नाम किया. संजू ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की हवा निकाल दी. उन्होंने अंत तक नाबाद रहकर सीएसके का स्कोर 212 रनों तक पहुंचाया. संजू की शानदार पारी की चर्चा अब चारों ओर हो रही है. इससे पहले वह पिछले 3 मैच में फ्लॉप हो गए थे.

संजू का शानदार शतक

संजू सैमसन अब आईपीएल में 3 फ्रेंचाइजी के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और अब सीएसके के लिए शतक बनाया है. इससे पहले केएल राहुल ने 3 फ्रेंचाइजी के लिए शतक बनाया था. इस मैच में संजू शुरुआत से ही अच्छी लय में नजर आए. उन्होंने खुलकर बल्लेबाजी की और लगभग सभी दिशा में चौके बटोरे. संजू ने 56 गेंदों में 115 रनों की शानदार पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके के अलावा 4 छक्के जड़े. संजू ने 205.36 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर समा बांध दिया.

---विज्ञापन---

संजू इससे पहले खेले गए 3 मैच में सीएसके के लिए फ्लॉप हो गए थे. उन्होंने तीनों ही मैच में खराब बल्लेबाजी की थी. इससे पहले संजू के बल्ले से 6,7 और 9 रन निकले थे. हालांकि इस मैच में शतक लगाने के बाद उन्होंने जोरदार वापसी की.

---विज्ञापन---

सीएसके ने बनाए 212 रन

आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत की तलाश में उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना दिए हैं. संजू के अलावा आयुष म्हात्रे ने भी अर्धशतक जमाया. उन्होंने 36 गेंदों में 59 रन बनाए. हालांकि इसके बाद वह रिटायर्ड आउट हुए. उनकी जगह पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रनों का योगदान दिया. सीएसके की ओर से खराब बल्लेबाजी कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने की. उन्होंने 18 गेंदों में 15 रन बनाए.

First published on: Apr 11, 2026 10:14 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.