IPL 2026: 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले कुछ सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि उसके बाद भी फैंस इस फ्रेंचाइजी से बड़ी उम्मीद लगाए हुए हैं. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में टीम ने कुछ भारतीय खिलाड़ियों पर दांव खेला है. ऐसे में टीम भी धमाकेदार कमबैक करना चाहती है. अब चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. जिससे पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के फैंस भी बहुत ज्यादा खुश होंगे.
इस दिन CSK के कैंप का हिस्सा बनेंगे महेंद्र सिंह धोनी
रेव स्पोर्ट्स की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 फरवरी से चेन्नई सुपर किंग्स के पहले कैंप की शुरुआत हो रही है. ये कैंप चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग सेंटर में लगने वाला है. एमए चिदंबरम स्टेडियम में फिलहाल आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. हालांकि मार्च के दूसरे हफ्ते से चेपॉक में सीएसके का दूसरा कैंप लगेगा. सबसे बड़ी खबर ये है कि महेंद्र सिंह धोनी पहले कैंप से ही टीम का हिस्सा रहने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेल सभी खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के पहले कैंप का हिस्सा बन सकते हैं. वहीं वर्ल्ड कप में खेल रहे खिलाड़ी दूसरे कैंप के समय टीम के साथ जुड़ेंगे. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पहले कैंप से ही टीम का हिस्सा बन सकते हैं. वहीं संजू सैमसन दूसरे कैंप से टीम के साथ जुड़ेंगे.
From 28th of Feb CSK will have there 1st camp in CSK around 2nd week of March they will have there second camp
— Rohit Juglan (@rohitjuglan) February 24, 2026
MS Dhoni will be part of 1st camp in Chennai #MSDhoni pic.twitter.com/JNd2qRipdV
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय! रिंकू सिंह की जगह अब इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका
यहां पर देखें CSK का आईपीएल 2026 में स्कॉड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), प्रशांत वीर, राहुल चाहर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, जकारी फाउल्केस.
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, हैरी ब्रूक की शतकीय पारी के दम पर कटाया सेमीफाइनल का टिकट










