IND vs ZIM: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव तय! रिंकू सिंह की जगह अब इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका

IND vs ZIM: सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया फिलहाल दबाव में नजर आ रही है. इस बीच भारतीय टीम को अब और बड़ा सेटबैक लगा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अचानक टीम को छोड़कर अपने घर लौट गए हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय है.

Rinku Singh

Rinku Singh

IND vs ZIM: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में टीम इंडिया को अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद से ही टीम इंडिया के ऊपर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. सूर्यकुमार यादव की टीम का सामना अब 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा सेटबैक लगा है. स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अचानक टीम को छोड़कर घर लौट गए हैं. ऐसे में टीम इंडिया को अब प्लेइंग 11 में बदलाव करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के सामने खड़ी हुई नई परेशानी 

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले की तैयारी कर रही टीम इंडिया को उस समय बड़ा सेटबैक लगा. जब टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अभ्यास के लिए नहीं पहुंचे और पारिवारिक कारणों की वजह से घर लौट गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह के पिता की तबीयत ठीक नहीं है. हालांकि पूरा देश फिलहाल उनके साथ है. रिंकू टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में नजर आ रहे थे. ऐसे में अगर वो जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए वापस नहीं लौटे, तो प्लेइंग 11 में बदलाव तय नजर आ रहा है. प्लेइंग 11 में अब टीम इंडिया को एक और ऑलराउंडर खिलाड़ी को मौका देना पड़ेगा. निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी फिलहाल टीम का हिस्सा नहीं है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच अचानक घर लौटा ये भारतीय खिलाड़ी! सामने आई चौंकाने वाली वजह

प्लेइंग 11 में बदलाव होना हुआ तय 

भारतीय टीम के प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय नजर आ रहा है. रिंकू सिंह की जगह अक्षर पटेल की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है. पटेल अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले थे. अक्षर के आने से टीम इंडिया को गेंदबाजी में भी एक विकल्प मिल जाएगा. वहीं इसके साथ ही बल्लेबाजी में भी मजबूत मिलेगी. रिंकू फिलहाल अच्छी फॉर्म में नहीं नजर आ रहे थे. सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ