हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ZIM: इतिहास रचने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने दिया बड़ा बयान, सचिन तेंदुलकर को छोड़ दिया पीछे

IND vs ZIM: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में तो उन्होंने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. इसी के साथ उन्होंने इस मुकाबले में इतिहास रच कर महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

विज्ञापन
Pic Credit- X

IND vs ZIM: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया. इस सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और 2 अर्धशतक जड़ा. तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. इसके अलावा उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बनाया गया. इतिहास रचने के बाद वैभव ने बड़ा बयान भी दिया है.  

वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास 

टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी अब सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज बनने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव की उम्र मौजूदा समय में 15 साल 121 दिनों की है. सचिन तेंदुलकर ने ये कारनामा 17 साल 112 दिनों की उम्र में किया था. सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज जीती थी. 

इन दोनों पुरस्कार के मिलने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में वैभव सूर्यवंशी ने इस बारे में कहा, ‘यह सच में बहुत अच्छा लगा. हरारे पहुंचने के बाद 2 या 3 दिनों तक हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही. मैंने यहां अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला था, इसलिए मुझे इस जगह पर खेलने में बहुत मजा आता है. सभी ने मेरा साथ दिया. कप्तान, कोच, सभी खिलाड़ी, इसलिए मैं बहुत खुश हूं. मेरा गेम वैसा ही है जैसा मैं T20 क्रिकेट में खेलता हूं. मैं बस टीम के लिए वही करने की कोशिश कर रहा था. तीनों मैचों में, मैंने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा का बुरा हाल, जिम्बाब्वे दौरे पर दर्ज हुआ ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड

इस बात से खुश हैं वैभव सूर्यवंशी  

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान अपनी खुशी जताते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा, ‘अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिलती, तो मैं इनिंग को और बड़ा बनाना चाहता था. मेरा बस यही तरीका था. मैं जो शॉट खेलता हूं, वही मैं प्रैक्टिस करता हूं. मैं बस प्रैक्टिस सेशन में जो कुछ भी करता हूं, उसे मैच में दोहराने की कोशिश करता हूं. ये सच में सपना सच होने जैसा पल है. अपना पहला मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड पाकर मैं बहुत खुश हूं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के दम पर टीम इंडिया ने सीरीज में किया क्लीन स्वीप, गेंदबाजों का चला जादू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola