IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के दम पर टीम इंडिया ने सीरीज में किया क्लीन स्वीप, गेंदबाजों का चला जादू

IND vs ZIM: इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का क्लीन स्वीप हुआ था. अब टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में कमबैक करके जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज भी 3-0 से जीत लिया है. तीसरे टी-20 मुकाबले में भी टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज किया है.

IND vs ZIM 3rd T20

Pic Credit- AI Generated

IND vs ZIM: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 26 जुलाई को खेला गया. जहां पर श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का अहम फैसला किया है. जिसका फायदा उठाकर भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 192 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 157 रन बनाए हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने मुकाबला 35 रनों से जीत लिया. इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की खराब शुरुआत हुई. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी करके 49 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 29 रन बनाए तो वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन ही बनाए. अंत में रिंकू सिंह ने भी 25 रन जोड़े. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 192 रनों की शानदार पारी खेली. जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने 2 विकेट अपने नाम किया. कप्तान सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी और वेस्ली मधेवेरे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा का बुरा हाल, जिम्बाब्वे दौरे पर दर्ज हुआ ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे को मिली करारी हार 

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को खराब शुरुआत मिली. टीम ने एक बार फिर से पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए. जिम्बाब्वे के स्टार बल्लेबाज रयान बर्ल ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 157 रन ही बना सकी. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 35 रनों से मुकाबला जीत लिया. टीम इंडिया के लिए मयंक यादव ने 3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा यश ठाकुर ने भी 2 विकेट अपने नाम किया. अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली है. तीनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ