Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत के बावजूद खुश नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव! बताई टीम इंडिया की बड़ी ‘गलती’

Suryakumar Yadav Statement: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जिम्बाब्वे को हरा दिया. उन्होंने 72 रन से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जाने की संभावनाओं को बनाए रखा. कप्तान सूर्यकुमार यादव जीत के बावजूद अपनी टीम के प्रदर्शन से उतने खुश नजर नहीं आए. मैच के बाद उन्होंने भारत की सबसे बड़ी गलती बताई.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 27, 2026 07:53
Suryakumar Yadav Statement
कप्तान सूर्या क्यों नहीं खुश?

Suryakumar Yadav Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे पर 72 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की. चेन्नई में हुए इस मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा. पहले भारतीय टीम ने 256 रन बनाए और फिर जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने भी रनों की बारिश की. भारत को बड़े अंतर से जीत मिली. इसके बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव खुश नजर नहीं आए. उन्होंने मैच के बाद टीम इंडिया की बड़ी गलती उजागर की और अगले मैच में इस पर काम करने का आश्वासन भी दिया.

जीत के बावजूद क्यों खुश नहीं कप्तान सूर्या?

भारत की जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान सूर्यकुमार यादव आए. उन्होंने बल्लेबाजी क्रम की जमकर तारीफ की, लेकिन गेंदबाजी से वो संतुष्ट नहीं थे. उन्हें लगा कि भारतीय गेंदबाज थोड़े फीके पड़ गए. उन्होंने कहा, ‘टॉप ऑर्डर से लेकर नंबर 7 तक, हमारे प्रदर्शन में शायद ही कोई कमी थी. ईमानदारी से बताऊं, तो हम गेंदबाजी में थोड़े और बेहतर हो सकते थे. आखिर में जीत ही मायने रखती है और अब हमारा ध्यान आगे के मुकाबलों पर है.’

---विज्ञापन---

सूर्या ने आगे कहा, ‘वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले हम सभी चीजें सही करने की कोशिश करेंगे. मैं जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों से क्रेडिट नहीं लेना चाहता. उन्होंने शानदार तरीके से बल्लेबाजी की. गेंदबाजी के लिहाज से देखें, तो हम महत्वपूर्ण मौकों पर थोड़े ज्यादा चतुर हो सकते थे. इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने फैसलों के साथ ज्यादा साहसी होना पड़ता है.’

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, इलाज के दौरान तोड़ा दम

---विज्ञापन---

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच करेगा किस्मत का फैसला

26 फरवरी 2026 को साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को करारी हार थमाई, वहीं टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे पर जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज और भारत अब 1-1 जीत के साथ बराबरी पर है. दोनों को साउथ अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा. 1 मार्च को दोनों टीमों के बीच मैच होगा. इसे जीतने वाली टीम सीधा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना लेगी.

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत के बावजूद खुश नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव! बताई टीम इंडिया की बड़ी ‘गलती’

First published on: Feb 27, 2026 07:04 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.