T20 World Cup के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Rinku Singh Father Died: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है. रिंकू के पिता खानचंद्र कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे. उनकी हालत ठीक नहीं थी और इलाज चल रहा था. रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ गए थे. मैच के बाद उन्हें बड़ा झटका लगा है.

Rinku Singh Father Died

रिंकू सिंह के पिता का निधन

Rinku Singh Father Died: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके पिता खानचंद्र सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया. कुछ दिनों पहले रिंकू के पिता की तबीयत खराब हुई थी और इसी कारण उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था. रिंकू भी वर्ल्ड कप के बीच घर लौट गए थे, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले दोबारा टीम के साथ जुड़ गए थे.

विज्ञापन

रिंकू सिंह के पिता का निधन

रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में व्यस्त थे. इसी बीच उनके पिता खानचंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी. उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी. इसी वजह से उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनके स्टेज 4 के लिवर कैंसर का इलाज चल रहा था. उन्हें मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और लगातार डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे.

विज्ञापन

रिंकू को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले खबर मिली थी कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है. इसी वजह से वो घर लौट गए थे. हालांकि, मैच से पहले रिंकू दोबारा टीम के साथ जुड़ गए थे. खानचंद्र पिछले काफी समय से लिवर कैंसर से लड़ रहे थे. पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी. अब खबर है कि उनके पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है.

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंदकर टीम इंडिया ने जिंदा रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें, हार्दिक-अर्शदीप बने जीत के हीरो

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेले थे रिंकू

रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार फिनिशर के रूप में टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. रिंकू ने मैच से पहले अभ्यास नहीं किया था. साथ ही, उनका प्रदर्शन भी वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रहा था. इसी वजह से उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में जगह दी गई थी. संजू ने 15 गेंदों में 22 रन की शानदार पारी खेली. पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह की टीम में उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. BCCI जल्द ही इस पर आधिकारिक जानकारी दे सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ