IND vs SL Free Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. टीम इंडिया 2-0 से श्रृंखला पर कब्जा करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी रैंकिंग सुधारना चाहेगी. टीम इंडिया के लिए कोलंबो टेस्ट का पहला दिन अच्छा रहा. भारतीय टीम ने 85 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 300 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. अब दूसरे दिन भारतीय टीम पर सभी की नजर रहने वाली है. इस बड़े मैच को फ्री में भी देखा जा सकता है. आइए, इसका तरीका जानते हैं.
IND vs SL टेस्ट कहां देख पाएंगे?
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा है. अलग-अलग भाषाओं में इस मैच का आनंद लिया जा सकता है. फैंस इस मैच का आनंद सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर भी ले सकते हैं. हालांकि, इन दोनों जगहों पर प्रशंसकों को पैसे खर्च करने होंगे.
फ्री में कैसे देख पाएंगे कोलंबो टेस्ट?
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का खेल डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देखा जा सकता है. बता दें कि डीडी फ्री डिश के लिए आपको किसी मासिक सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होती है. इस पर कुछ चुनिंदा चैनल मुफ्त में आते हैं और डीडी स्पोर्ट्स उनमें से एक है. ऐसे में अगर आपके पास सोनी स्पोर्ट्स देखने का सब्सक्रिप्शन या टीवी रिचार्ज नहीं है, तो फिर फ्री में भारत और श्रीलंका के बीच मैच देखने के लिए डीडी स्पोर्ट्स सही विकल्प हो सकता है.
ये भी पढ़ें:- देवदत्त पडिक्कल ने कर दिया बड़ा कारनामा, 96 साल में पहली बार हुआ ऐसा
पहले दिन भारतीय टीम का रहा दबदबा
कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. केएल राहुल 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने 45 रन की शानदार पारी खेली. देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे मैच में जोरदार शतक जड़ा, वहीं शुभमन गिल भी अर्धशतक जड़कर पवेलियन लौट गए. रवींद्र जडेजा भी अपने अर्धशतक के करीब थे, लेकिन असिथा फर्नांडो ने उनकी 43 रनों की पारी का अंत कर दिया.
ऋषभ पंत कोलंबो टेस्ट के पहले दिन चोटिल हो गए थे, जिस वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज कर लिए. दूसरे दिन भारतीय टीम के लिए ध्रुव जुरेल और सारांश जैन बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे. टीम इंडिया का लक्ष्य पहली पारी में 450-500 रन बनाना होगा.
ये भी पढ़ें:- ऋषभ पंत की चोट पर भारतीय कोच ने दिया बड़ा अपडेट, बताया दूसरे दिन बैटिंग करेंगे या नहीं?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट
8 mins agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
24 mins agoहार्दिक को ट्रेड करने के लिए तैयार 3 फ्रेंचाइजी, MI जल्द कर सकती है ऐलान
1 hr agoटीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पांड्या 6 महीने के लिए हुए मैदान से बाहर
1 hr agoशाहरुख-फिलिप्स को रिलीज कर सकती है GT, IPL ऑक्शन से पहले आया अपडेट
2 hrs ago'वैभव सीधे टीम में नहीं आ सकते...', कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवैभव का तूफान रोकने के लिए NZ ने बनाया प्लान, कप्तान सैंटनर ने दी चेतावनी
4 hrs agoपहले T20I में भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका? NZ में रिकॉर्ड बढ़ा रहा टेंशन
5 hrs agoकब और कहां होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoटीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines