गर्दन में होती है अकड़न और रहता है दर्द तो ये 5 Neck Exercises कर सकते हैं आप, राहत महसूस होने लगेगी

Neck Pain Exercises: गलत पोस्चर में लंबे समय तक बैठने या लेटने से गर्दन में दर्द हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन सी एक्सरसाइज हैं जिनसे गर्दन के दर्द से राहत मिल सकती है.

neck pain exercise
1 / 7
जानिए किस एक्सरसाइज से दूर होगा गर्दन का दर्द. Image Credits - AI

Neck Pain Relief Exercise: गर्दन में दर्द होना एक आम समस्या है जिससे अनेक लोग दोचार होते हैं. सही तरह से ना बैठने पर या गलत पोस्चर में लेटने पर भी गर्दन में दर्द हो सकता है. बहुत से लोगों को दिनभर लैपटॉप पर काम करने के कारण भी गर्दन में दर्द की शिकायत रहने लगती है. ऐसे में अगर आप भी गर्दन के दर्द से अक्सर ही परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह इस दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है. यहां ऐसी 5 एक्सरसाइज का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें करने पर गर्दन के दर्द में आराम महसूस हो सकता है.

विज्ञापन

फॉरवर्ड नेक बेंड्स

फॉरवर्ड नेक बेंड्स 2 / 7

फॉरवर्ड नेक बेंड्स एक्सरसाइज को करने के लिए पहले अपनी गर्दन को आगे की तरफ झुकाएं और 10 सेकंड होल्ड करने के बाद पीछे की तरफ 10 सेकंड के लिए झुका लें. 10 बार यह एक्सरसाइज दोहराएं. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

साइड टू साइट बेंड्स

साइड टू साइट बेंड्स 3 / 7

गर्दन के दर्द में साइड टू साइड बेंड्स एक्सरसाइज करने पर आराम मिल सकता है. इसे करने के लिए गर्दन को पहले दाएं झुकाएं, 5 से 10 सेकंड तक होल्ड करें और फिर नॉर्मल हो जाएं. दोनों तरफ से आपको यही प्रक्रिया दोहरानी है और 10 बार यह एक्सरसाइज करनी है. (Image Credits - Pexels)

नेक रोटेशन

नेक रोटेशन 4 / 7

नेक रोटेशन एक्सरसाइज में गर्दन को दोनों तरफ घुमाने की मूवमेंट के साथ मोड़ा जाता है. पहले गर्दन को दाईं तरफ लेकर जाएं अब गर्दन को घुमाते हुए एक ही मूवमेंट में बाईं तरफ लेकर जाएं. दोनों तरफ से इस एक्सारसाइज को 10 बार करें. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

चिन टक्स

चिन टक्स 5 / 7

चिन टक्स करने के लिए अपनी गर्दन को सीधा रखें इसके बाद अपनी ठुड्डी को पीछे की तरफ लेकर जाएं जिससे वो गले तक लगे. इस पॉजीशन को 5 से 10 सेकंड तक होल्ड करें और 20 बार यही मूवमेंट दोहराएं. (Image Credits - Pexels)

लेवेटर स्कैपुले स्ट्रेच

लेवेटर स्कैपुले स्ट्रेच 6 / 7

लेवेटर स्कैपुले स्ट्रेच एक्सरसाइज को करने पर कंधे के पिछले हिस्से और गर्दन के दर्द से राहत मिल सकती है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने दाएं हाथ को सिर के पीछे लेकर जाएं और सिर को 45 डिग्री के एंगल पर मोडें. गर्दन को हल्का सा मोड़ने और 30 सेकंड होल्ड करने के बाद नॉर्मल हो जाएं. दोनों तरफ 3 से 5 बार यही एक्सरसाइज दोहराएं. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

गर्दन में क्यों होता है दर्द

गर्दन में क्यों होता है दर्द 7 / 7

मसल्स पर दबाव पड़ने से, किसी चोट से, उम्र बढ़ने के कारण या खराब पोस्चर के कारण गर्दन में दर्द हो सकता है. हड्डियों की दिक्कतों में भी गर्दन में दर्द होता है. (Image Credits - Pexels) यह भी पढ़ें - पेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर होने पर शरीर कैसे संकेत देता है, क्या हैं Kidney Cancer Symptoms

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन