---विज्ञापन---

देवदत्त पडिक्कल ने कर दिया बड़ा कारनामा, 96 साल में पहली बार हुआ ऐसा

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिया. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक प्रदर्शन

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में दो शतक लगाए हैं।

पडिक्कल ने यह उपलब्धि 96 साल बाद हासिल की है, जो भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ है।

वह श्रीलंका की धरती पर लगातार दो टेस्ट मैचों में दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

अन्य भारतीय बल्लेबाजों के रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 2017 में भारत में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार 3 शतक लगाए थे।

देवदत्त पडिक्कल शतक लगाकर जश्न मनाते हुए. Image Source: Screengrab/ Sony
---विज्ञापन---

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में अर्धशतक जमा दिया. वह पहले दिन भारत की ओर से शतकीय पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज भी रहे. इससे पहले गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पडिक्कल के बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी निकली थी. अब पडिक्कल ने 2 शतक के दम पर 96 साल बाद ऐसा कारनाम कर दिया जो भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ है. दरअसल अब तक भारत का कोई भी बल्लेबाज श्रीलंकाई धरती पर लगातार 2 टेस्ट मैच में 2 शतक नहीं जड़ पाया था. लेकिन पडिक्कल ने ऐसा कमाल पहली बार कर दिया.

ये भी पढ़ेंं: IND vs SL: शुभमन गिल ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन, सचिन-सहवाग के एलीट क्लब में हुए शामिल

---विज्ञापन---

हालांकि भारतीय सरजमीं पर विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में साल 2017 में 3 शतक बैक टू बैक लगाए थे. इसके अलावा गौतम गंभीर भी साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय सरजमीं पर लगातार 2 शतक लगाए थे. लेकिन श्रीलंकाई धरती पर पडिक्कल से पहले आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया था.

ये भी पढ़ें: WTC Points Table: बांग्लादेश की हार ने भारत के कैसे खोले रास्ते?

---विज्ञापन---

First published on: Aug 23, 2026 10:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola