'सीधे HC क्यों आए, निचली अदालत का विकल्प क्यों नहीं चुना?', दिल्ली हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका

अदालत से सख्त नसीहत और तीखी फटकार मिलने के बाद सीजेपी (CJP) नेताओं ने अपनी याचिका वापस ले ली है. दिल्ली हाईकोर्ट में सौरभ दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत के कड़े रुख को देखते हुए याचिकाकर्ताओं के पास पीछे हटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा.

CJP, ashutosh ranka, saurav das, CJP Leaders judicial custody, cec protest, jantar mantar, cockroach janta party

अदालत से सख्त नसीहत और तीखी फटकार मिलने के बाद सीजेपी (CJP) नेताओं ने अपनी याचिका वापस ले ली है.

दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सौरभ दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर अहम सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत के कड़े तेवर और सख्त टिप्पणियों के बाद सीजेपी नेताओं को आखिरकार अपनी याचिका वापस लेनी पड़ी है. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिका पर गहरी नाराजगी जताई और याचिकाकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई. कोर्ट के इस रुख को देखते हुए नेताओं ने बिना किसी और बहस के याचिका को वापस लेना ही बेहतर समझा.

विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिका के आधार और उसके तरीके पर गंभीर सवाल खड़े किए. कोर्ट ने नसीहत देते हुए साफ कहा कि कानूनी प्रक्रियाओं और अदालती मंच का इस्तेमाल सोच-समझकर किया जाना चाहिए. अदालत के कड़े रुख और तीखी टिप्पणियों के बाद याचिकाकर्ता नेताओं की ओर से मामले को आगे बढ़ाने के बजाय तुरंत वापस लेने की अर्जी दी गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : सौरव दास और आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार, हिरासत बढ़ाने के आदेश के खिलाफ की अपील

इससे पहले सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से सीधा सवाल किया कि वैकल्पिक कानूनी उपाय मौजूद होने के बावजूद सीधे हाईकोर्ट का दरवाजा क्यों खटखटाया गया. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, “व्यक्ति की स्वतंत्रता सर्वोपरि है, लेकिन जब कानून में पहले से ही अन्य कानूनी रास्ते उपलब्ध हैं, तो उनका इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा? आप दो घंटे के भीतर अदालत पहुंच गए.” अदालत ने यह भी कहा कि अगर वे चाहें तो मामले को छुट्टियों के बाद के लिए टाला जा सकता है या वे उचित आवेदन दाखिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

कोर्ट ने रेखांकित किया कि शांति भंग की आशंका और मजिस्ट्रेट के अधिकारों से जुड़ी बहस को उचित कानूनी मंच पर उठाया जाना चाहिए, जबकि वर्तमान मामला केवल बॉन्ड भरने की अनिवार्यता तक सीमित है.र मजिस्ट्रेट के अधिकारों से जुड़ी बहस को उचित कानूनी मंच पर उठाया जाना चाहिए, जबकि वर्तमान मामला केवल बॉन्ड भरने की अनिवार्यता तक सीमित है.

वकील का आरोप: मनमाने तरीके से खारिज हुए जमानतदार

सौरभ दास और आशुतोष रांका की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिक चिमनी ने अदालत में दलील दी कि प्रिवेंटिव कस्टडी का इस्तेमाल मनमाने ढंग से नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, “पिछली बार जमा किए गए बॉन्ड में दो नए ज़मानतदार पेश किए गए थे. स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) ने उनकी जांच तक नहीं की और मनमाने तरीके से उन्हें खारिज कर दिया.” चिमनी ने आशंका जताई कि याचिका वापस लेने पर ज़मानतदारों को फिर से खारिज कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का पक्ष और आगे की कार्रवाई

इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा और केंद्र सरकार के स्थायी वकील (CGSC) आशीष दीक्षित अदालत में पेश हुए. दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई को 5 मिनट के लिए स्थगित कर दिया और अधिवक्ता अभिक चिमनी को अपील दाखिल करने को लेकर अपने मुवक्किल से निर्देश लेकर लौटने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ