हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के लिए तैयार 3 IPL फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस जल्द कर सकती है ऐलान

Hardik Pandya: IPL 2026 के बाद यह बात साफ हो गई थी कि हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं रहेंगे. मिनी ऑक्शन से पहले हार्दिक के ट्रेड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. तीन टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने की रेस में हैं.

hardik pandya trade upate

हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने के लिए तीन टीमें तैयार हैं (Image: ANI)

Hardik Pandya: IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड की अफवाहें तेज हो गई हैं. पिछले सीजन के समापन के बाद यह साफ हो गया था कि हार्दिक अब मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा नहीं होंगे. सभी के मन में सवाल था कि हार्दिक पांड्या ट्रेड होंगे या फिर उन्हें ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए रिटेन किया जाएगा. अब हार्दिक पांड्या के फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. पांड्या को अपने साथ जोड़ने के लिए कई टीमें तैयार नजर आ रही हैं और जल्द ही मुंबई इंडियंस अंतिम फैसला ले सकती है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया अपडेट

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ने के लिए तीन फ्रेंचाइजी रुचि दिखा रही हैं. तीनों टीमों की मुंबई इंडियंस के साथ इस ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है. अंतिम फैसला मुंबई इंडियंस का होगा कि उन्हें किस टीम के साथ पांड्या का ट्रेड करना है. मुंबई इंडियंस को बदले में जो टीम बेहतर खिलाड़ी और डील ऑफर करेगी, उसी के साथ MI जाएगी. यह भी पूरी तरह संभव है कि MI को कोई भी ट्रेड डील पसंद नहीं आए और वह हार्दिक को अपने साथ एक और सीजन के लिए बनाए रखे.

विज्ञापन

कब होगा हार्दिक पांड्या के फ्यूचर का फैसला?

हार्दिक पांड्या ट्रेड को लेकर किसी भी टीम से सीधे बात नहीं कर सकते हैं. मुंबई इंडियंस की सहमति से ही ट्रेड होगा. बताया जा रहा है कि दिसंबर 2026 में ऑक्शन होना है. इससे एक महीने पहले नवंबर के मध्य तक सभी टीमों को रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है. ऐसे में मुंबई इंडियंस को इससे पहले ही हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर फैसला लेना होगा. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस नवंबर की शुरुआत में हार्दिक के फ्यूचर को लेकर ऐलान कर सकती है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के बाद कौन होगा MI का कप्तान?

हार्दिक पांड्या पिछले तीन सीजन से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं. उनके कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. अगर पांड्या का ट्रेड सफल हो जाता है, तो मुंबई इंडियंस को उनकी जगह नए कप्तान की जरूरत होगी.

रोहित शर्मा का नाम दोबारा कप्तान बनने की रेस में सामने आया था. हालांकि, MI के एक सोर्स ने इस बात से इनकार कर दिया. मुंबई इंडियंस के पास T20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी कप्तान बनने के दावेदार हैं, वहीं भारत के उपकप्तान तिलक वर्मा को भी फ्यूचर कप्तान के रूप में देखा जा रहा है. ऐसे में मुंबई इंडियंस के पास पांड्या के टीम छोड़ने की स्थिति में भी नया कप्तान नियुक्त करने के लिए अलग-अलग विकल्प हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ