'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने साफ किया है कि पाकिस्तान या किसी भी देश से अमेरिका की नजदीकी भारत के रिश्तों पर असर नहीं डालेगी. तीन दिन के भारत दौरे पर आए रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका ट्रेड डील फाइनल करने के बेहद करीब हैं. उन्होंने 1970 के निक्सन-किसिंजर दौर की तुलना को भी पूरी तरह खारिज कर दिया.

Marco Rubio India visit, US India relations, Marco Rubio on Pakistan

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने साफ किया है कि पाकिस्तान या किसी भी देश से अमेरिका की नजदीकी भारत के रिश्तों पर असर नहीं डालेगी. Credit: ANI

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है. उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान या दुनिया के किसी भी अन्य देश के साथ अमेरिका के संबंध कभी भी भारत के साथ रिश्तों की कीमत पर नहीं होंगे. तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत आए रुबियो ने यह बात उन चिंताओं के जवाब में कही, जो वॉशिंगटन और इस्लामाबाद की नजदीकियों को लेकर उठ रही थीं. जब उनसे पूछा गया कि क्या आज 1970 के दशक जैसी स्थिति बन रही है-जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेनरी किसिंजर का झुकाव पाकिस्तान की ओर था तो उन्होंने इस तुलना को सिरे से खारिज कर दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘आज की दुनिया 1970 जैसी नहीं’

रुबियो ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत के लोगों को इस बात का पूरा भरोसा होना चाहिए कि अमेरिका किसी भी देश के साथ संबंध बनाने के लिए भारत के हितों से समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा, “मैं 1970 के दशक का उदाहरण आज के संदर्भ में बिल्कुल नहीं दूंगा. उस समय शीत युद्ध का दौर था और समीकरण पूरी तरह अलग थे, जो आज अस्तित्व में नहीं हैं. आज की दुनिया उस दौर से बिल्कुल अलग है.”

ट्रेड डील फाइनल करने के बेहद करीब दोनों देश

अमेरिकी विदेश मंत्री मंगलवार को मुंबई पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. बैठक के बाद रुबियो ने बताया कि दोनों देश एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं और अब सिर्फ कुछ ही बिंदुओं पर सहमति बनना बाकी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका यह भारत दौरा, ट्रेड डील को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता और दोनों देशों के बीच लगातार हो रही बातचीत ही इस मजबूत साझेदारी का सबसे बड़ा सबूत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ