---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ऋषभ पंत की चोट पर भारतीय कोच ने दिया बड़ा अपडेट, बताया दूसरे दिन बैटिंग करेंगे या नहीं?

Sitanshu Kotak on Rishabh Pant injury update: श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे. इसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था. उनकी चोट पर अब भारतीय बैटिंग कोच सिंताशु कोटक ने अपडेट दिया है. उन्होंने बताया है कि पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी करेंगे या नहीं?

---विज्ञापन---

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और भारतीय टीम 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन स्कोर बोर्ड पर लगा चुकी है. हालांकि पहले दिन भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हुए. इसके बाद भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने उनकी चोट पर बड़ा अपडेट दिया है.

सितांशु कोटक ने दिया बड़ा अपडेट

ऋषभ पंत ने 15 गेंदों में 3 रन बनाए थे. तीसरे सेशन के दौरान श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की शॉर्ट गेंद पर पंत को बाएं हाथ में चोट लगी. इसके बाद उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी नहीं की और मैदान छोड़ने का फैसला किया. पंत अब दूसरे दिन बल्लेबाजी करेंगे या नहीं. ये सवाल फैंस के मन में उठ रहा है. इसका जवाब सितांशु कोटक ने दिया है. उन्होंने कहा “ऋषभ पंत कल बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह फिट होंगे.”

---विज्ञापन---

कोटक के बयान से ये साफ हो गया है कि वह दूसरे दिन बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे. भारतीय फैंस के लिए ये अच्छी खबर है. अगर पंत लाजवाब बैटिंग करते हैं तो भारतीय टीम दूसरे दिन विशाल स्कोर भी बना सकती है.

पहले मैच में पंत ने लगाया था अर्धशतक

गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पंत बड़ी पारी खेलने से चूक गए थे. उन्होंने 62 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली थी. हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने 69 गेंदों में शानदार 66 रन बनाए थे. उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए थे. भारत ने ये मुकाबला 165 रनों के बड़े अंतर से जीता था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंं: IND vs SL: शुभमन गिल ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन, सचिन-सहवाग के एलीट क्लब में हुए शामिल

पडिक्कल और गिल ने पहले दिन की शानदार बल्लेबाजी

भारत की ओर से शुभमन गिल और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की. पडिक्कल ने शानदार शतक जमाया. उन्होंने 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली. उन्होंने 12 चौके अपने नाम किए. इसके अलावा गिल ने 108 गेंदों में 6 चौके की मदद से 50 रन बनाए थे. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में खासा प्रभावित नहीं कर पाए. जायसवाल ने 53 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा राहुल ने 33 गेंदों में 18 रन बनाए. वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी अच्छी बल्लेबाजी की. लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए. उन्होंने 83 गेंदों में 43 रन बनाए. भारतीय टीम 85 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300/5 रन बना चुकी है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WTC Points Table: बांग्लादेश की हार ने भारत के कैसे खोले रास्ते?

First published on: Aug 23, 2026 09:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola