IND vs SA Rohit Sharma: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के तहत साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत दर्ज की है। यह वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पहली हार है। पहली हार के बाद रोहित शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘मार्करम और डेविड मिलर ने शानदार साझेदारी की। हमने फील्डिंग में कैच छोड़े और रन आउट का मौका गंवाया। मैने खुद एक कैच छोड़ा। अब अगले मुकाबलों में हम अच्छा करेंगे। इस मैच में जो गलतियां हुईं उन्हें ठीक करेंगे।
अभी पढ़ें – IND vs SA: साउथ अफ्रीका से कैसे हार गई टीम इंडिया? ये हैं 5 बड़े कारण
मैच के बाद रोहित शर्मा का पूरा बयान नीचे पढ़िए
रोहित शर्मा ने कहा कि ‘हमें उम्मीद थी कि पिच में कुछ होगा। हम जानते थे कि तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी, इसलिए लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था। हम बल्ले से थोड़े कम हो गए। हमने अच्छी लड़ाई लड़ी, लेकिन आज दक्षिण अफ्रीका बेहतर था। जब आप उस स्कोर को देखते हैं, तो आपको हमेशा लगता है कि आप खेल में हैं। यह मार्कराम और मिलर की मैच विनिंग पार्टनरशिप थी।’
https://twitter.com/BCCI/status/1586730508406247426?s=20&t=iAZePBVO2CP0309PaCiuUA
रोहित शर्मा ने कहा कि ‘हमने मैदान पर कुछ मौके गंवाए। पिछले दो मैचों में हम मैदान में काफी अच्छे थे। हम अपने मौके नहीं रोक सके, हम कुछ रन आउट से चूक गए। हमें अपना सिर ऊंचा रखने की जरूरत है और इस खेल से सीख लेने की जरूरत है।’
मैच का हाल
टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर अंतिम ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडिन मार्करम ने 52 जबकि डेविड मिलर ने 59 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines