Diwali Special Recipe: लौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

इस दिवाली आप भी पारंपरिक स्नैक्स के साथ लौकी के छिलके के कबाब को अपनी पार्टी मेन्यू में शामिल कर सकते हैं. यह रेसिपी बची हुई सामग्री का बेहतर इस्तेमाल करने का एक आसान तरीका है और स्वाद में भी कुछ नया पेश करती है. 

lauki peel or bottle gourd kabab

लौकी के छिलकों से बने कबाब एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. Image Credit- Magnific

दिवाली का त्योहार हो और घर पर मेहमानों का आना-जाना न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है? इस खास मौके पर हर कोई अपने घर आए मेहमानों को कुछ स्वादिष्ट और खास खिलाना चाहता है. आमतौर पर दिवाली की पार्टी में लोग पनीर टिक्का, आलू के कबाब, समोसे और तरह-तरह के स्नैक्स बनाते हैं. ऐसे में अगर आप इस बार कुछ अलग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी के छिलकों से बने कबाब एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. अक्सर लोग लौकी की सब्जी बनाते समय उसके छिलकों को कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही तरीके से इस्तेमाल करने पर इन छिलकों से भी टेस्टी स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं. मसालों, बेसन और कुछ घरेलू सामग्रियों की मदद से आप कुरकुरे और चटपटे लौकी के छिलके के कबाब बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

लौकी के छिलकों की रेसिपी 

लौकी के छिलकों से कबाब बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि, किचन में मौजूद चीजों से ही यह रेसिपी आसानी से तैयार हो सकते हैं. 

सामग्री 

  • लौकी के छिलके- 1 कप
  • बेसन- 4 बड़े चम्मच
  • उबला हुआ आलू- 1 
  • बारीक कटा प्याज- 1 छोटा
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई 
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- कबाब सेंकने के लिए

विधि

  • सबसे पहले लौकी को बहते पानी में अच्छी तरह धो लें और फिर छिलके उतारें. इस दौरान छिलकों पर मिट्टी या गंदगी न लगी हो और फिर इन छिलकों को बारीक काट लें या मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें. 
  • एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करें और उसमें कटे हुए लौकी के छिलकों को डालकर कुछ मिनट पकाएं. इसके बाद छिलकों को छान लें और ठंडा होने पर अच्छी तरह निचोड़कर पानी निकाल दें, ताकि कबाब बनाने में आसानी से जाए.
  • अब एक बड़े बर्तन में लौकी के छिलके, उबला हुआ मैश किया आलू, बेसन, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया डालें. इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक मिलाएं. 
  • सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स करें और अगर मिश्रण ज्यादा गीला लग रहा है तो थोड़ा और बेसन मिला सकते हैं. मिश्रण ऐसा होना चाहिए कि उससे आसानी से कबाब का आकार बनाया जा सके. 
  • अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं और मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या चपटे कबाब बना लें. आप चाहें तो इन्हें टिक्की जैसा शेप भी दे सकते हैं और दिवाली पार्टी के लिए छोटे शेप के कबाब अच्छे लगते हैं, क्योंकि इन्हें मेहमान आसानी से उठाकर खा सकते हैं. 
  • एक नॉनस्टिक पैन गर्म करें और उसमें थोड़ा तेल डालें. अब कबाब को हल्की आंच पर रखें और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंकें. इन्हें बीच-बीच में पलटती रहें, ताकि कबाब अंदर से अच्छी तरह पक जाएं और बाहर से कुरकुरे बनें.
  • बस कबाब को एक प्लेट में निकालें और हरी चटनी या दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें. कबाब को आप चावल या रोटी के साथ भी सर्व कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक, त्योहारों में फेशियल नहीं कराना पड़ेगा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ