मणिपुर में दो युवकों की हत्या के बाद हालात फिर बेकाबू, 48 घंटे के लिए कांगपोकपी में बंद का आह्वान

ताफोऊ कुकी गांव से लापता हुए दोनों युवकों के क्षत-विक्षत शव रविवार सुबह पास के सेनापति जिले में एक पहाड़ी इलाके में मिले थे. शव मिलने के बाद सीओटीयू ने रविवार से जिले में 24 घंटे के बंद का आह्वान किया था जिसे अब 48 घंटे बढ़ा दिया गया है.

MANIPUR.jpg (1)

सीओटीयू)ने आरोप लगाया कि दो कुकी युवकों की हत्या के मामले में राज्यपाल ने कोई कार्रवाई नहीं की. (Photo: ANI)

मणिपुर में हिंसा की आग अभी पूरी तरह बुझी नहीं है. अगले वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव हैं और इस दौरान छिटपुट हिंसक घटनाओं ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. बीते दिनों मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो युवकों की हत्या के बाद हालात फिर बेकाबू हो गए. कुकी संगठन ने हत्या के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिले में अपने ‘पूर्ण बंद’ को 48 घंटे बढ़ाने की घोषणा की. युवकों की लाश मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प की भी खबरें सामने आई थीं.

विज्ञापन

‘कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी’ (सीओटीयू) ने आरोप लगाया कि दो कुकी युवकों की हत्या के मामले में राज्यपाल ने कोई कार्रवाई नहीं की. पिछले सप्ताह ताफोऊ कुकी गांव से लापता हुए दोनों युवकों के क्षत-विक्षत शव रविवार सुबह पास के सेनापति जिले में एक पहाड़ी इलाके में मिले थे. शव मिलने के बाद सीओटीयू ने रविवार से जिले में 24 घंटे के बंद का आह्वान किया था जिसे अब 48 घंटे बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों में झड़प

लापता युवकों के क्षत-विक्षत शव पड़ोसी सेनापति जिले में मिलने के बाद बीते सोमवार प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों के साथ झड़प हो गई. पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया. रविवार रात कांगपोकपी जिले के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. प्रदर्शनकारियों ने कई सड़कों पर टायर जलाए और लकड़ियों तथा बड़े पत्थरों से रास्ते अवरुद्ध कर दिए. पुलिस ने इनमें से कुछ रास्तों को खुलवा दिए थे.

विज्ञापन

बोरियों में भरे गए थे युवकों के शव

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और लाठीचार्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि आंसू गैस का गोला लगने से एक प्रदर्शनकारी के सिर में चोट आई है. उसकी हालत स्थिर है. जिले के एक अधिकारी ने कहा, ‘जिले में तनाव बना हुआ है और सोमवार सुबह अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि 29 अक्टूबर को तफोउ कुकी गांव से लापता हुए टी चोंगलोई (21) और पाओगिनलाल हैंगशिंग (20) की तलाश के लिए चलाए गए अभियान के दौरान केले के एक बागान में बोरियों में भरे उनके शव मिले.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ