हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: तीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं अर्शदीप सिंह, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले गेंदबाज

IND vs NZ: टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी की अगुवाई फिलहाल अर्शदीप सिंह करते हुए नजर आ रहे हैं. न्यूजीलैंड दौरे पर इसकी झलक भी देखने को मिल रही है. पहले दोनों ही टी-20 मैचों में अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की है. अब तीसरे मैच में भी इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.

विज्ञापन
Arshdeep Singh ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी-20 सीरीज बहुत ही अहम मोड़ पर है. टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से फिलहाल आगे चल रही है. ऐसे में टीम इंडिया के पास सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने का मौका है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में कमबैक करने का पूरा प्रयास करने वाली है. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रोकने की जिम्मेदारी एक बार फिर से स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के ऊपर ही रहने वाली है. अर्शदीप के पास तीसरे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है. 

अर्शदीप सिंह के पास है बड़ा मौका 

टी-20 सीरीज में अर्शदीप सिंह ने दूसरे मुकाबले में 2 विकेट लेकर साल 2026 में ही 38 विकेट पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वो एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. अब उनके पास तीसरे टी-20 मुकाबले में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज फिलहाल जोश लिटिल हैं. उन्होंने साल 2022 में लिटिल ने आयरलैंड के लिए 39 टी-20 विकेट झटके थे. 

अब अगर तीसरे टी-20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट और हासिल किए, तो वो इतिहास रच देंगे. एक साल में 40 T20I विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह पहले गेंदबाज बन सकते हैं. इस लिस्ट में फिलहाल दूसरे नंबर पर वानिंदु हसरंगा नजर आ रहे हैं. हसरंगा ने भी साल 2024 में कुल 38 T20I विकेट झटके थे. फिलहाल अर्शदीप सिंह तीसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. लेकिन 2 विकेट और हासिल करते ही वो पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे. अर्शदीप फिलहाल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का शानदार है रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अर्शदीप सिंह ने अब तक टी-20 में कुल 101 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 20.42 की बेहद शानदार औसत से 148 विकेट झटके हैं. इस दौरान अर्शदीप का स्ट्राइक रेट 14.16 का रहा है. वहीं इकॉनमी रेट 8.65 का रहा है. अर्शदीप सिंह ने टी-20 फॉर्मेट में 4 मेडन ओवर डाले हैं. इस दौरान उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है. टी-20 फॉर्मेट में अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए सफल गेंदबाज भी हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: तीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा, रोहित-विराट के क्लब में होंगे शामिल

विज्ञापन

तेज गेंदबाज अर्शदीप के पास मैच को बदलने कला मौजूद है. अर्शदीप सिंह पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी करने के अलावा डेथ ओवरों में भी बहुत ही प्रभावी साबित होते हैं. जिसके कारण ही वो फिलहाल टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर गेंदबाज नजर आ रहे हैं. टी-20 फॉर्मेट में वो गेंदबाजी यूनिट की अगुवाई करते हुए नजर आते हैं. फिलहाल अर्शदीप वनडे में भी अपनी जगह पक्की करने का पूरा प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: NZ A vs IND A: देवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola