IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा T20I भी नहीं खेलेंगे ईशान किशन

Ishan Kishan Ruled Out 3rd T20I: ईशान किशन चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I का हिस्सा नहीं बन पाए थे. अब तीसरे T20I मैच से भी ईशान का पत्ता कट गया है. वह एक और मैच मिस कर सकते हैं.

ishan kishan ruled Out

तीसरे T20I से भी ईशान किशन नहीं खेल पाएंगे (Image: ANI)

Ishan Kishan Ruled Out 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज काफी रोमांचक साबित हो रही है. टीम इंडिया ने 5 मैचों की इस श्रृंखला के शुरुआती दो मैच जीत लिए हैं. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच 27 अक्टूबर को खेला जाएगा. ईशान किशन चोटिल होने के कारण दूसरे T20I में नहीं खेले थे. BCCI ने ऐलान किया था कि वह सिर्फ दूसरे T20I से बाहर रहेंगे. हालांकि, किशन अभी तक रिकवर नहीं हुए हैं और अगले मैच से भी वह बाहर रह सकते हैं.

विज्ञापन

ईशान किशन नहीं खेलेंगे तीसरा T20I मैच

ईशान किशन को पहले T20I मैच में फील्डिंग करते हुए चोट आई थी. इसी वजह से वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने नहीं आए और देर से उतरे. BCCI ने ऐलान किया था कि ईशान किशन दूसरे T20I का हिस्सा नहीं होंगे और उनके बैकअप के तौर पर कुमार कुशाग्र को स्क्वाड में शामिल किया गया था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान किशन को लो-ग्रेड स्ट्रेन हुआ था और यह अभी तक ठीक नहीं हुआ है.

विज्ञापन

ईशान किशन 27 अक्टूबर को होने वाले तीसरे T20I मैच तक फिट नहीं हो पाएंगे. इसी वजह से वह तीसरा T20I मैच भी मिस करते हुए नजर आ सकते हैं. दूसरे T20I में ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला था. वह 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. टीम इंडिया को 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और ईशान किशन की कमी भी खली. खैर, तिलक वर्मा की धुआंधार पारी ने टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी.

विज्ञापन

तीसरे T20I में भी खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?

वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन की गैरमौजूदगी में प्लेइंग 11 में जगह मिली. वैभव भले ही अपनी छाप नहीं छोड़ पाए लेकिन उनका पिछले एक साल में प्रदर्शन शानदार रहा है. एक मैच से सूर्यवंशी की प्रतिभा का अंदाजा लगाना गलत होगा. अगर ईशान तीसरे T20I के लिए फिट होते, तो वैभव को बाहर बैठना पड़ता. हालांकि, अब झारखंड के स्टार बल्लेबाज फिट नहीं हैं, इसलिए वैभव सूर्यवंशी के साथ ही टीम इंडिया आगे बढ़ सकती है.

वैभव सूर्यवंशी के पास खुद को साबित करने का एक और मौका होगा. बता दें कि वेलिंग्टन के रीजनल क्रिकेट स्टेडियम में तीसरा T20I खेला जाएगा. भारत सीरीज में 2-0 से आगे है और अब तीसरा T20I जीतकर वह सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ