वैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक, टीम मैनेजमेंट पर फोड़ा ठीकरा

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इसका ठीकरा टीम मैनेजमेंट पर फोड़ा.

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद टीम मैनेजमेंट से मुरली कार्तिक खुश नहीं है (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में खेलने का मौका मिला. ईशान किशन को पहले मैच में चोट आई थी, जिस वजह से वह दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए. इसी वजह से प्लेइंग 11 में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला. सूर्यवंशी ओपनर हैं लेकिन उन्हें दूसरे T20I में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतारा गया. टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया. इसी को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने दूसरे T20I में वैभव की असफलता का ठीकरा टीम मैनेजमेंट पर फोड़ा.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले मुरली कार्तिक?

वैभव सूर्यवंशी को दूसरे T20I में ओपनिंग करने का मौका नहीं मिला, जिस वजह से सोनी स्पोर्ट्स शो पर मुरली कार्तिक नाराज नजर आए. उनका मानना था कि वैभव युवा खिलाड़ी हैं और नंबर 3 जैसी महत्वपूर्ण बैटिंग पोजीशन पर किसी अनुभवी बल्लेबाज को उतरना चाहिए था. कार्तिक ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी कहां अच्छे हैं? वह ओपनर के रूप में बहुत अच्छे हैं. वह मिडिल ऑर्डर में नहीं खेले. वो छोटे बच्चे हैं. अभी तक उन्होंने एक ही तरह से बल्लेबाजी की है. इसी वजह से आपको अनुभवी खिलाड़ी रखने चाहिए थे, ताकि वे अलग-अलग भूमिकाओं में खेल सकें. यह अलग बात है कि आपने मैच जीता लेकिन अगर आप सूर्यवंशी को मौका दे रहे हैं, तो फिर उन्हें ओपनिंग करनी चाहिए.’

विज्ञापन

मुरली कार्तिक ने आगे कहा, ‘संजू सैमसन वह विकल्प हो सकते थे. वह अलग-अलग पोजीशन पर खेल सकते हैं. लोग कहते हैं कि सिर्फ वो ही क्यों? अगर आप अनुभवी खिलाड़ी हैं, तो फिर आपको इस तरह की भूमिकाएं निभानी चाहिए, खासकर तब, जब वैभव सूर्यवंशी खेल रहे हों. अगर वैभव सूर्यवंशी नहीं खेलते, तो चीजें अलग हो सकती थीं. शिवम दुबे खेल सकते थे और आप उन्हें मिडिल ऑर्डर में जगह दे सकते थे.’

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के पास एक और मौका?

ईशान किशन चोटिल होने के कारण दूसरे T20I मैच से बाहर हो गए थे. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, किशन पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और वे तीसरे T20I में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे. अभी ICC का नंबर 1 T20I बल्लेबाज पूरी तरह फिट नहीं हुआ है. इसी वजह से तीसरे T20I मैच में भी वैभव सूर्यवंशी ही खेल सकते हैं. दूसरे T20I में भले ही वैभव ने सिर्फ 4 रन बनाए, लेकिन तीसरे मैच में उनसे एक बड़े स्कोर की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ