VIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम, नेट्स पर लगाए जबरदस्त शॉट्स

Virat Kohli: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की वनडे सीरीज में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. इस सीरीज के लिए कोहली जमकर तैयारी कर रहे हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेट्स पर जोरदार शॉट्स लगाते दिखाई दे रहे हैं.

Virat Kohli

न्यूजीलैंड में धमाल मचाने के लिए तैयार विराट कोहली (PIC Credit- ANI)

India vs New Zealand, Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसमें टीम इंडिया ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है. टी20 सीरीज के समाप्त बाद दोनों टीमें 5 मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी. 4 नवंबर से शुरू होने वाली इस वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जमकर तैयारी कर रहे हैं. कोहली मुंबई में नेट्स प्रैक्टिस में खूब पसीना बहा रहे हैं. इसी बीच कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेट्स पर दमदार शॉट्स लगाते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली ने नेट्स में लगाए जबरदस्त शॉट्स

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम है. इस सीरीज में टीम इंडिया के दो सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर साथ में खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाल मचाने के लिए कोहली ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

37 वर्षीय कोहली मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में जमकर बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं. उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर्स की गेंदों पर अभ्यास किया और तेज गेंदबाजों पर जोरदार शॉट्स लगाए. इस दौरान कोहली काफी जोश और लय में नजर आए, जिसे देखकर कह सकते हैं कि वह कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के लिए बेताब हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कोहली के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड

विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 36 वनडे मैचों में 57.48 की शानदार औसत से कुल 1897 रन बनाए हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (1971) को पीछे छोड़कर कीवी टीम के खिलाफ वनडे वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. इसके साथ ही कोहली सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 वनडे रन भी पूरे कर सकते हैं. इससे पहले वह वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ यह कमाल कर चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने 7 वनडे शतक लगाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक हैं. कोहली अब तक टेस्ट में 30, वनडे में 55 और टी20 इंटरनेशनल में एक शतक समेत कुल 86 शतक लगा चुके हैं और वह आने वाले सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक पूरे कर सकते हैं.

विज्ञापन

4 नवंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंग्टन में होगा, जबकि तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा. इसके बाद चौथा मैच 13 नवंबर और 5वां मुकाबला 15 नवंबर को माउंट मॉन्गनुई में खेला जाएगा.

  • पहला वनडे: 4 नवंबर – ऑकलैंड
  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर – वेलिंग्टन
  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर – हैमिल्टन
  • चौथा वनडे: 13 नवंबर – माउंट मॉन्गनुई
  • पांचवां वनडे: 15 नवंबर – माउंट मॉन्गनुई

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा? नोट कर लें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ