IND vs NZ: तीसरे T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी की जगह पर भी खतरा

Team India Possible Changes: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच वेलिंग्टन में खेला जाएगा. भारत लगातार दो जीत के साथ सीरीज में आगे है. जीत के बाद टीम में बदलाव करना सही नहीं होता है. हालांकि, टीम कॉम्बिनेशन देखते हुए दो बदलाव हो सकते हैं.

vaibhav sooryavanshi bhuvneshwar kumar

तीसरे T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकते हैं (Image: ANI)

Team India Possible Changes: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे T20I मैच में जीत दर्ज की. इस मुकाबले में टीम इंडिया के सामने 181 रनों का बड़ा लक्ष्य था और उसने अंतिम ओवर में जीत दर्ज की. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा T20I मैच वेलिंग्टन में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है और अब तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज करके वह पांच मैचों की इस श्रृंखला पर कब्जा कर सकती है. जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे दो बदलाव

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हो सकते हैं. भुवनेश्वर कुमार के लिए कमबैक के बाद के दोनों मैच निराशाजनक साबित हुए. उन्होंने पहले T20I में 49 रन लुटाए, वहीं दूसरे मुकाबले में उन्होंने 50 रन खर्च किए. दो मैचों में भुवी सिर्फ एक ही विकेट झटक पाए. इसी वजह से अब उनकी जगह मयंक यादव को टीम में लाया जा सकता है. दूसरे T20I में मयंक को सिर्फ रणनीति के तहत बाहर रखा गया था और अब तीसरे T20I के लिए उन्हें वापस लाया जा सकता है.

विज्ञापन

ईशान किशन चोटिल होने के कारण दूसरे T20I का हिस्सा नहीं बन पाए थे. इसी वजह से उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला. वैभव सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. अब उनकी जगह ईशान किशन की वापसी हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान फिट नहीं हैं लेकिन BCCI ने ऐलान नहीं किया है. दो दिनों में किशन फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं. टीम में एक स्पेशलिस्ट स्पिनर की कमी नजर आ रही है. टीम मैनेजमेंट चाहे, तो एक कम बल्लेबाज के साथ उतरकर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को खेलने का मौका दे सकती है.

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी/वरुण चक्रवर्ती, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव.

विज्ञापन

कब और कितने बजे शुरू होगा तीसरा T20I?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच वेलिंग्टन में खेला जाएगा. इस मुकाबले का आयोजन 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन रीजनल ग्राउंड में होगा. भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान 12 बजे मैदान पर आएंगे. इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और इसे सोनी लिव ऐप पर देखा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ