अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन जड़ने वाले पहले भारतीय ओपनर

Abhishek Sharma Made History: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में 27 रनों की पारी के साथ इतिहास रच दिया है. वह एक साल में 1000 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं.

abhishek sharma created history

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में इतिहास रच दिया है (Image: ANI)

Abhishek Sharma Made History: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I मैच में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 27 रन की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी. भारत की जीत की नींव रखने में उनकी भी बड़ी भूमिका रही. इसी के साथ अभिषेक ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वह 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं. मैच में अभिषेक शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 रन बनाते ही 2026 में 1000 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया है. अभिषेक इसी के साथ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं. कोई भी भारतीय ओपनर इससे पहले एक साल में 1000 से ज्यादा रन नहीं बना पाया था. अभिषेक ने वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा समेत कई दिग्गज ओपनर्स को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने 2026 में कुल 36 T20I मैचों में हिस्सा लिया है और 1012 रन बनाए हैं. उनका औसत 28.91 का रहा है और उन्होंने 199.60 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. अभिषेक इस साल 8 अर्धशतक और 1 शतक जड़ चुके हैं. वह इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. पहले स्थान पर ईशान किशन हैं, जिन्होंने 35 मैचों में 1159 रन बनाए हैं.

पावरप्ले के किंग बने अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में एक छक्का जड़ा और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह पावरप्ले में 100 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले दुनिया का कोई भी बल्लेबाज T20I क्रिकेट के पावरप्ले में 100 से ज्यादा छक्के नहीं लगा पाया था. इसके अलावा अभिषेक शर्मा एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

2022 में सूर्यकुमार यादव ने 1164 रन बनाए थे, वहीं ईशान किशन ने 2026 में अब तक 1159 रन बनाए हैं. अभिषेक 1000+ का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं.

विज्ञापन

भारत ने जीता दूसरा T20I मैच

न्यूजीलैंड ने दूसरे T20I में 181 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा. अभिषेक शर्मा ने 27 रन बनाए, वहीं संजू सैमसन 14 रन की पारी खेल पाए. श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी और अक्षर पटेल ने काफी जल्दी अपने विकेट गंवा दिए. जब मैच फंसने लगा, तो तिलक वर्मा और नमन धीर ने अच्छी बल्लेबाजी की. नमन ने 17 गेंदों में 31 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद तिलक ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ पार्टनरशिप की. तिलक ने नाबाद 51 रन और नीतीश ने नाबाद 26 रन बनाकर टीम इंडिया को दूसरे T20I में 4 विकेट से जीत दिलाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ