india and pakistan, tilak varma nitish kumar reddy

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1, किस स्थान पर पाकिस्तान?

Most T20I Wins by Teams: भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की T20I सीरीज के दूसरे मुकाबले में हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया. वह 200 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है. आइए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमों पर नजर डालते हैं.

Most T20I Wins by Teams: टीम इंडिया ने दूसरे T20I मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया. इसी के साथ भारत ने इतिहास रच दिया. टीम इंडिया T20I क्रिकेट इतिहास में 200 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई. इसके अलावा भारत 300 या उससे अधिक T20I मैच खेलने वाली दूसरी टीम बन गई है. सभी के मन में सवाल होगा कि T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच किन टीमों ने जीते हैं. आइए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

T20I में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमें

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भारत है. उनके नाम 200 से जीत है. दूसरे स्थान पर 176 जीत के साथ पाकिस्तान है. दोनों टीमों में 24 जीत का अंतर है. साफ तौर पर पाकिस्तान, भारत के आसपास भी नहीं है. न्यूजीलैंड इस लिस्ट में 135 जीत के साथ तीसरे पायदान पर है. साउथ अफ्रीका 129 जीत और इंग्लैंड 128 जीत के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. हैरानी वाली बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप 5 में शामिल नहीं है, जबकि उसे दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक माना जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ