2 पारी, 4 रन... न्यूजीलैंड A के खिलाफ फ्लॉप हुए केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल ने भी किया निराश

KL Rahul Flopped for India A: भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच लिंकन में अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. दो पारियों में वह सिर्फ 4 रन बना पाए.

kl rahul flopped india a

केएल राहुल न्यूजीलैंड A के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए (Image: ANI)

KL Rahul Flopped for India A: न्यूजीलैंड दौरे पर केएल राहुल संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. वह टेस्ट सीरीज की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए इंडिया A के लिए मल्टी डे मैच खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड A के खिलाफ पहले मैच में केएल राहुल बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. पहले मैच की दो पारियों में वो सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. टेस्ट टीम में उनके ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं.

विज्ञापन

केएल राहुल का नहीं चला बल्ला

इंडिया A और न्यूजीलैंड A के बीच लिंकन में पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत की टेस्ट टीम के कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. केएल राहुल T20I टीम का हिस्सा नहीं हैं और अपने फ्री समय में वह इंडिया A के लिए खेलते हुए टेस्ट सीरीज की तैयारियां कर रहे हैं. हालांकि, पहले अनऑफिशियल टेस्ट में राहुल का बल्ला नहीं चला.

विज्ञापन

पहली पारी में केएल राहुल ने 8 गेंदों का सामना किया और शून्य पर आउट हो गए. फ्रेजर शीट की गेंद पर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया था. पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद उम्मीद थी कि राहुल दूसरी पारी में कुछ खास करेंगे. हालांकि, दूसरी पारी में भी राहुल अपनी छाप नहीं छोड़ पाए. 15 गेंदों में उन्होंने 4 रन बनाए और अपना विकेट गंवा बैठे. दोबारा फ्रेजर शीट की गेंद पर उन्होंने विकेट गंवाया. निराशाजनक बात यह है कि राहुल गेंद को रोकने के चक्कर में गलती से अपना बैट स्टंप्स पर मार बैठे, जिससे बेल्स गिर गईं और वह आउट हो गए. राहुल ने दो पारियों में सिर्फ 4 रन बनाए.

यशस्वी जायसवाल का बल्ला भी रहा खामोश

भारत के दूसरे ओपनर यशस्वी जायसवाल के लिए भी अनऑफिशियल टेस्ट मैच निराशाजनक साबित हुआ. पहली पारी में वह शुरुआत में अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन 17 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरी पारी में जायसवाल सिर्फ 5 रन पर पवेलियन लौट गए. दो पारियों में कुल मिलाकर उन्होंने 22 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड A ने किया है डॉमिनेट

इंडिया A पहली पारी में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए यश राठौड़ ने सबसे ज्यादा (44) रन बनाए. न्यूजीलैंड A के लिए साइमन कीने ने 5 विकेट हॉल लिया, वहीं जैक गिब्सन ने 3 विकेट अपने नाम किए. न्यूजीलैंड A ने इसके बाद शानदार बल्लेबाजी की और 317 रन बना डाले. उन्होंने भारत पर 204 रनों की बढ़त हासिल की. कीवी टीम के लिए कप्तान रायस मारियू ने 76 रन बनाए, वहीं क्रिस्टियन क्लर्क ने 42 रन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 51 रन और कर्टिस हीफी ने 44 रनों की पारी खेली. भारत के लिए अंशुल कंबोज और आकिब नबी ने 3-3 विकेट झटके.

विज्ञापन

भारत को दूसरी पारी में न्यूजीलैंड A की बढ़त को कम करना था, लेकिन शुरुआत में ही उन्होंने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के विकेट गंवा दिए. यहां से उनके कमबैक की राह मुश्किल नजर आ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ