IND vs IRE: बुमराह-कृष्णा की जोड़ी ने किया कमाल, जायसवाल ने दी अच्छी शुरुआत, जानें भारत की जीत के 5 हीरो
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

IND vs IRE 1st T20: भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में मेहमान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित मैच में नतीजा डक वर्थ लुइस नियम के तहत निकाला गया जिसमें भारत केवल 2 रन से जीता। मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही लय बनाए रखी। हालांकि बाद में बैरी मेक्कार्टी ने दमदार वापसी दिलाई लेकिन वह भी भारत को जीत से रोक नहीं पाए।
मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम की ओर से कप्तान बुमराह ने शुरुआत की और 327 दिन बाद एक बार फिर से टीम इंडिया की जर्सी में कहर बरपा दिया। उन्होंने शुरुआत में ही दो झटके दिए। आयरलैंड की पारी बिखर ही रही थी कि अंत में बैरी मकार्थी के अर्धशतक के चलते आयरलैंड 140 के स्कोर तक पहुंची। इसका पीछा करते हुए भारत ने दो विकेट गंवा दिए थे कि इतने में बारिश आ गई और डीएलएस के तहत मेहमान टीम को 2 रनों से जीत मिल गई।
टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह को मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। भारतीय कप्तान ने शुरुआत में ही एक ओवर में 2 विकेट लेकर टीम की कमर तोड़ दी। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 24 रन दिए।
भारत की तरफ से डेब्यू कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने भी निराश नहीं किया। वे चोट से उबरने के बाद लंबे समय के बाद वापसी कर रहे थे। उन्होंने मैच में 2 विकेट लिए। हालांकि वे काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन दिए।
वेस्टइंडीज दौरे पर खराब प्रदर्शन से जूझ रहे रवि बिश्नोई ने इस मैच में दमदार वापसी की। उन्होंने 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके और साथ ही रनों की गति पर भी रोक लगाई।
भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मैच में टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने पारी के छठें ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया और इसी ने अंतर पैदा कर दिया।
मैच में गायकवाड़ नाबाद रहे और उन्होंने भी यशस्वी का अच्छा साथ निभाया और आखिरी ओवर में जहां लगातार दो विकेट गिर गए थे वे आउट नहीं हुए और टीम को बढ़त मिल गई। गायकवाड़ ने 16 गेंदों पर 19 रन बनाए जिसमें एक छक्का और एक चौका भी शामिल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: