News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 सामने आई तो उसमें जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल नहीं था। ऐसे में सभी भारतीय टीम की गेंदबाजी पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहे थे। हालांकि बुमराह की गैरमौजूदगी में एक बार फिर से मोहम्मद सिराज ने जिम्मेदारी उठाई और इंग्लिश बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। ऐसे में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसके मुताबिक जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज का बतौर गेंदबाज कद बढ़ जाता है। वो बेहतर गेंदबाज नजर आने लगते हैं।
टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद सिराज ने जब जसप्रीत बुमराह के साथ खेला तो 69 विकेट 33.82 की औसत से झटके हैं। वहीं बिना बुमराह वाले मुकाबलों में 25.20 की शानदार औसत से 39 विकेट हासिल किए हैं। सिराज ने टेस्ट क्रिकेट में 4 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उसमें से उन्होंने 3 बार ये कारनामा उन मुकाबलों में किया है, जिसमें बुमराह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। इन आंकड़ों पर नजर डाले तो साफ हो जाता है जब भी सिराज पर दबाव पड़ता है, तो वो बेहतर गेंदबाज नजर आते हैं। बर्मिंघम टेस्ट मैच में सिराज ने 70 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किया है।
Siraj in away Tests – 89 wickets.
Siraj in home Tests – 19 wickets.The man for Indian Test bowling, Siraj. 🦁 pic.twitter.com/gBUtB8CpLB
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 5, 2025
---विज्ञापन---
सिराज आज तक बोलते आए हैं कि ‘मैं सिर्फ जस्सी भाई पर विश्वास करता हूं।’ हालांकि अब अर्शदीप सिंह ने इसमें बदलाव करते हुए सिराज से बोलने को कहा, ‘भाई, डायलॉग बदल गया है, मुझे सिर्फ जस्सी भाई और खुद पर भरोसा है।’
वहीं खुद मोहम्मद सिराज ने इस बारे में बोलते हुए कहा, ‘विकेट बहुत धीमा था, लेकिन जब आपको आक्रमण का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी जाती है, तो मेरा लक्ष्य बहुत अधिक प्रयास नहीं करना और सही एरिया में गेंदबाजी करना और अनुशासन के साथ गेंदबाजी करना था। मेरी मानसिकता इसे कड़ा रखना और रन नहीं देना था। यह आकाश दीप का तीसरा या चौथा मैच है, प्रसिद्ध का भी यही हाल है, इसलिए मेरा ध्यान लगातार बने रहने और दबाव बनाने पर था। मुझे अलग-अलग चीजें आजमाने का मन करता है, लेकिन मुझे लगातार बने रहना होगा… मुझे जिम्मेदारी पसंद है, मुझे चुनौती पसंद है।’
ये भी पढ़ें: ENG vs IND: ब्रायडन कार्स के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा होने में लग गए 148 साल, 3 महीने और 20 दिन
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।