ENG vs IND: ब्रायडन कार्स के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा होने में लग गए 148 साल, 3 महीने और 20 दिन

Brydon Carse: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट रिकॉर्ड ब्रेकर साबित हुआ है. पहले दिन कई रिकॉर्ड बने और टूटे. इनमें एक ऐसा रिकॉर्ड था, जिसने सभी को चौंका दिया. ये रिकॉर्ड ब्रायडन कार्स के नाम जुड़ा है. आइए जानते हैं डिटेल में.

Brydon Carse

Brydon Carse

विज्ञापन

148 साल, 3 महीने और 20 दिन बाद हुआ ऐसा

दरअसल, दाएं हाथ के तेज बॉलिंग करने वाले ब्रायडन कार्स टेस्ट इतिहास के 10000वें डक बने हैं. एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन यह निराशाजनक रिकॉर्ड उनके नाम हुआ है. कार्स टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये 10,000 वें डब बने हैं. इसे पूरा होने में 148 साल, 3 महीने और 20 दिन लगे.

विज्ञापन

इन 6 खिलाड़ियों का नहीं खुला खाता

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट में ब्रायडन कार्स इंग्लैंड के लिए 9वें नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे. उनसे पहले इसी मैच में बेन डकेट, ओली पोप, बेन स्टोक्स, जॉश टंग और शोएब बशीर. भी खाता नहीं खोल पाए. अब टेस्ट क्रिकेट में 10,002 डक हो चुके हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड टीम के नाम भी दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

इंग्लैंड ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने एक पारी में 400 प्लस रन बनाए और उसके 6 खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके. ऐसा 148 सालों में कभी नहीं हुआ था.

एजबेस्टन टेस्ट का लेखा जोखा

एजबेस्टन टेस्ट की बात करें तो टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है. पहले 4 दिन भारत ने पहले बल्ले और फिर गेंद से कमाल किया. पहली पारी में 587 रन बनाने वाले के बाद उसने इंग्लैंड के 5 विकेट महज 84 रनों पर गिरा दिए थे. इसके बाद हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने 303 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को मुश्किल से बाहर निकाला और पहली पारी में अंग्रेज 407 रनों पर ढ़ेर हो गए.

विज्ञापन

आखिरी 2 दिन दिखेगा गजब का रोमांच

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट पर 63 रन बना लिए थे. अभी भारत के पास 244 रनों की लीड है. केएल राहुल 28 जबकि करुण नार 7 रन बनाकर खेल रहे हैं. 2 दिन का खेल बचा हुआ है. चौथे दिन टीम इंडिया एक बड़ा टारगेट बोर्ड पर लगाना चाहेगी. गिल सेना के पास यह मैच जीतने का मौका है. वो पहला टेस्ट 5 विकेट से हारकर सीरीज में 1-0 से पीछे है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ