हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंग्लैंड दौरे के बीच बड़े विवाद में फंसे विराट कोहली, उनके बॉडीगार्ड ने मीडिया से की बदतमीजी

Virat Kohli: टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली हर समय मीडिया में बने रहते हैं. हालांकि इस बार उसका कारण अच्छा नहीं है. इंग्लैंड दौरे के बीच में कोहली एक बड़े विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके कारण बीसीसीआई को भी शिकायत की गई है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated and X

Virat Kohli: भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के दौरे पर है. जहां पर टीम इंडिया के खिलाड़ी पहले वनडे मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद कार्डिफ पहुंचे हैं. जहां पर वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाना है. इस बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बड़े विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. उनके बॉडीगार्ड से इंग्लैंड में मीडिया से बदतमीजी कर दी है. उन्होंने सीरीज को कवर कर रहे मीडिया पर्सन को गाली भी दी है. 

बड़े विवाद में फंसे विराट कोहली 

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज को कवर करने गए कई मीडियाकर्मियों ने विराट कोहली के बॉडीगार्ड पर बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कोहली के बॉडीगार्ड ने पहले बदतमीजी की फिर मीडिया कर्मियों को गाली भी दी. जिसके बारे में अब सभी खेल पत्रकार सोशल मीडिया पर बता रहे हैं. सभी की मांग है कि बीसीसीआई इस बॉडीगार्ड के ऊपर एक्शन ले. कुछ दावों की मानें तो कोहली का पर्सनल बॉडीगार्ड है. ऐसे में किंग कोहली के ऊपर बीसीसीआई के नियमों को तोड़ने का भी आरोप लग रहा है. दरअसल बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक भी पर्सनल बॉडीगार्ड लेकर नहीं चल सकता है. विदेशी दौरे पर स्थानीय पुलिस और बीसीसीआई के गार्ड्स ही टीम इंडिया की सुरक्षा करते हैं. ऐसे में कोहली के ऊपर भी एक्शन हो सकता है.  

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इस खिलाड़ी को बाहर रखना गलत! आर अश्विन ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना

विज्ञापन

बॉडीगार्ड पर लग रहे हैं बड़े आरोप 

विराट कोहली के इस बॉडीगार्ड पर आरोप है कि कुछ समय पहले उसने एक फैन का फोन छीनकर उसे तोड़ डाला था. हालांकि उसके बाद भी उनके ऊपर कोई एक्शन नहीं हुआ था. हालांकि अब सभी मीडिया पर्सनल ये सवाल उठा रहे हैं. हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इस बारे में कोई भी बयान नहीं दिया है. फिलहाल सोशल मीडिया पर जो स्थिति नजर आ रही है, उसके मुताबिक अगर बीसीसीआई ने कोई एक्शन नहीं लिया, तो ये मामला आने वाले दिनों में और भी ज्यादा बढ़ सकता है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2027: राहुल द्रविड़ इन 3 कारणों से बन सकते हैं CSK के अगले हेड कोच, बदलेगी फ्रेंचाइजी की किस्मत!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola