IND vs ENG: इस खिलाड़ी को बाहर रखना गलत! आर अश्विन ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना

आर अश्विन ने गौतम गंभीर के एक फैसले की आलोचना की है. उन्होंने एक खिलाड़ी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा है. आर अश्विन ने वनडे विश्व कप 2027 को लेकर भारतीय टीम को सलाह भी दी है.

Cricket News - 2026-07-15T221859.915
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. भारत ने पहले मुकाबले को 6 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. पहले मैच में कुलदीप यादव को मौका नहीं मिला था. उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया था. ऐसे में अब अश्विन ने गौतम गंभीर को लेकर सवाल खड़े किए हैं. अश्विन का मानना है कि कुलदीप यादव को आप प्लेइंग 11 से बाहर न रखें. Photo Source: X

विज्ञापन

आर अश्विन ने क्या कहा?

आर अश्विन ने क्या कहा?2 / 6

उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर बात करते हुए कहा “इस भारतीय टीम में, मैं यह बात फिर से दोहराऊंगा. दोनों फिंगर स्पिन ऑलराउंडर 2027 विश्व कप के लिए टीम में फिट नहीं बैठेंगे. जब भी कुलदीप की जगह पक्की होगी और हर्षित राणा फिट और फॉर्म में होंगे, तब हर्षित राणा तीसरे सीमर बनेंगे.” Photo Source: X

विज्ञापन

कुलदीप को बैक करना चाहिए

कुलदीप को बैक करना चाहिए3 / 6

उन्होंने आगे कहा “इस प्रबंधन ने कुलदीप को पर्याप्त समर्थन नहीं दिया है. उन्हें कुलदीप को और अधिक समर्थन देना चाहिए क्योंकि वह मैच विजेता हैं. अगर उन्हें 2027 विश्व कप में सही मानसिकता के साथ उतरना है, तो उन्हें लगातार मौके दिए जाने चाहिए. उन्हें और अधिक आत्मविश्वास दिया जाना चाहिए. मैं चाहूंगा कि भारत कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर के रूप में खिलाए.” Photo Source: X

दुबे को लेकर भी बोले

दुबे को लेकर भी बोले4 / 6

उन्होंने शिवम दुबे को लेकर भी कहा “शिवम दुबे ने जो भी किया, मुझे पसंद आया. अगर हार्दिक और नीतीश चोटिल हैं, तो भारत को शिवम दुबे को मौका देना चाहिए. मुझे उनका इस्तेमाल करने का तरीका अच्छा लगा. उन्होंने छह ओवर गेंदबाजी की, जो मुझे वाकई पसंद आई." Photo Source: X

विज्ञापन

वनडे विश्व कप 2027 पर नजरें

वनडे विश्व कप 2027 पर नजरें5 / 6

भारतीय टीम की निगाहें आगामी वनडे विश्व कप 2027 पर टिकी हुई हैं. इस टूर्नामेंट को लेकर भारतीय टीम में कई बदलाव भी हो रहे हैं. फिलहाल भारतीय टीम की नजरें वनडे सीरीज पर टिकी हुई हैं. Photo Source: X

भारतीय टीम लेना चाहेगी बदला

भारतीय टीम लेना चाहेगी बदला6 / 6

हाल ही में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया इस सीरीज का बदला लेने के लिए वनडे सीरीज पर अपना फोकस जमाए हुए है. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन