---विज्ञापन---

क्रिकेट

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला रद्द होने के बाद पाकिस्तान को कितना नुकसान? सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल 

PAK vs NZ: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज से सुपर 8 की शुरुआत हो गई है. पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला होना था, लेकिन भारी बारिश के कारण अंत में अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया. जिससे अब पाकिस्तान को नुकसान हो सकता है.

Author Written By: Aditya Updated: Feb 21, 2026 21:51
PAK vs NZ
PAK vs NZ

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था. बारिश के बीच मुकाबले का टॉस हुआ. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि टॉस के बाद बारिश और तेज हो गई. जिसके कारण ही मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. अंत में बारिश नहीं रूकने की स्थिति में अंपायरों को मैच रद्द करना पड़ा. बारिश ने पाकिस्तान की टीम का खेल खराब कर दिया है. 

पाकिस्तान की टीम को बारिश के कारण लगा बड़ा झटका 

भारत के खिलाफ लीग स्टेज में मुकाबला बुरी तरह से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम ने जोरदार कमबैक किया है. पाकिस्तान की टीम अब न्यूजीलैंड को भी हराने की पूरी तैयारी करके मैदान पर उतरी है. कीवी टीम के खिलाफ हाल के समय में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भी अच्छा था. टॉप क्लास स्पिनरों के कारण पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ ये मुकाबला जीत सकती थी. हालांकि बारिश के कारण मैच ही नहीं हो सका. ऐसे में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को 1-1 अंक शेयर करना पड़ा. ऐसे में अब पाकिस्तान की टीम को अपने बचे हुए दोनों ही मुकाबले जीतने होंगे. अगर एक और मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, तो पाकिस्तान की टीम का सेमीफाइनल में खेलने का सपना भी टूट सकता है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: INDW A vs BANW A Final: जियोहॉटस्टार नहीं, यहां देखें भारत-बांग्लादेश के बीच फाइनल मुकाबला, कप्तान पर टिकी हैं नजरें 

---विज्ञापन---

अब इन 2 टीमों का सामना करेगी पाकिस्तान 

सुपर 8 में अब पाकिस्तान की टीम अपना अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 24 को खेलने वाली है. ये मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. वहीं तीसरा मुकाबला पाकिस्तान की टीम 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला भी पल्लेकेले के मैदान पर ही खेला जाना है. श्रीलंका की टीम में भी अच्छे स्पिनर नजर आ रहे हैं. ऐसे में वो पाकिस्तान की टीम को अपने घरेलू मैदान पर हरा सकते हैं. कप्तान सलमान अली आगा फिलहाल बारिश नहीं होने की दुआ करेंगे. 

ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी, निजी समारोह में लिए सात फेरे

First published on: Feb 21, 2026 09:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.