IPL 2026: CSK को हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची पंजाब किंग्स, यहां देखें ताजा अपडेट

आईपीएल 2026 में आए दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया और सीएसके को हराकर अंक तालिका में अपना झंडा गाड़ दिया. इस मैच के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है.

Cricket News - 2026-04-04T001046.637
विज्ञापन

Indian Premier League 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में मैच नंबर 7 में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत हुई थी. पंजाब ने सीएसके को 5 विकेट से हराकर अपने कारवां को आगे बढ़ाया. पंजाब ने इस जीत के साथ अंक तालिका में अपना झंडा गाड़ दिया. पंजाब 4 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है. पंजाब ने अब तक खेले गए 2 मैचों को अपने नाम किया है.

टॉप पर पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स ने खेले गए 2 मैचों में अब तक सभी मैच खेले हैं. पंजाब अब 2 मैच में 4 अंक के साथ पॉइंटस टेबल पर नंबर 1 पर है. इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स 2 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं, आरसीबी के के पास भी 2 अंक है और वह तीसरे नंबर पर है. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद 2-2 अंक के साथ चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर है.

Advertisment

4 टीमों का अब तक नहीं खुला खाता

वहीं, अब तक 4 ऐसी भी टीमें हैं, जिन्होंने अब तक अंक तालिका में अपना खाता नहीं खोला है. गुजरात टाइटंस, एलएसजी, केकेआर और सीएसके के पास फिलहाल 0 अंक हैं. सीएसके और कोलकाता ने अब तक 2-2 मैच भी खेले हैं, लेकिन दोनों टीमों को अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है.

आईपीएल 2026 की ताजा अंक तालिका

रैंकटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
1Punjab Kings (पंजाब किंग्स)22040.637
2Rajasthan Royals (राजस्थान रॉयल्स)11024.171
3Royal Challengers Bengaluru (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)11022.907
4Delhi Capitals (दिल्ली कैपिटल्स)11021.397
5Mumbai Indians (मुंबई इंडियंस)11020.687
6Sunrisers Hyderabad (सनराइजर्स हैदराबाद)21120.469
7Gujarat Titans (गुजरात टाइटंस)1010-0.509
8Lucknow Super Giants (लखनऊ सुपर जायंट्स)1010-1.397
9Kolkata Knight Riders (कोलकाता नाइट राइडर्स)2020-1.964
10Chennai Super Kings (चेन्नई सुपर किंग्स)2020-2.562

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ