DC vs MI IPL 2026: समीर रिजवी के तूफान में उड़ गई मुंबई, दिल्ली को मिली लगातार दूसरी जीत

Delhi Capitals vs Mumbai Indians: दिल्ली कैपिटल्स ने अपने घर में मुंबई इंडियंस को धूल चटा दी है. इस मैच में समीर रिजवी की आंधी देखने को मिली जिसके आगे 5 बार की चैंपियन पूरी तरह पस्त हो गई. इस तरह मेजबान टीम के 4 प्वॉइंट्स हो गए हैं.

Sameer Rizvi 2

Delhi Capitals Beats Mumbai Indians By 6 Wickets: दिल्ली कैपिटल्स ने ऐतिहासिक फिरोजशाह कोटला मैदान पर 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है. समीर रिजवी के तूफान पारी की मदद से मेजबान ने ये मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया और 4 प्वॉइंट्स हासिल कर लिए.

विज्ञापन

मुंबई ने दिया आसान टारगेट

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया. मुंबई की शुरुआत थोड़ी खराब रही जब 18 के टीम स्कोर पर मुकेश कुमार ने रयान रिकेल्टन को 9 के निजी स्कोर पर पवेलियन वापस भेज दिया. इसके बाद तिलक वर्मा शून्य पर आउट हो गए. रोहित शर्मा ने हालांकि तेज बल्लेबाजी की लेकिन वो 26 गेंदों में 35 रन बनाकर अक्षर की गेंद के शिकार बने. फिर पार्ट टाइम कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालते हुए 36 गेंदों में 52 रन बनाए. नमन धीर ने भी 28 रनों का योगदान दिया, लेकिन आखिर में मुंबई 4 विकेट खोकर 162 रन ही बना पाई.

विज्ञापन

दिल्ली की आसान जीत

163 के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही, केएल राहुल (1) और नीतीश राणा (0) सस्ते में निपट गए.फिर समीर रिजवी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए और फिर पथुम निसांका के साथ मिलकर दिल्ली को मुश्किल हालात से बचाया. निशंका 44 रन बनाकर मिचेस सेंटनर का शिकार बने लेकिन रिजवी डटे रहे और उन्होंने डेविड मिलर के साथ मिलकर टीम को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया. मेजबान टीम 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 164 रन बना लिए.

विज्ञापन

समीर बने जीत के हीरो

समीर रिजवी ने एक बाद फिर दिल्ली के ट्रंप कार्ड साबित हुए, उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में रनों की आंधी ला दी. इस विस्फोटक खिलाड़ी ने 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 51 गेंदों में 90 रन ठोंक डाले. वो शतक के करीब पहुंच ही रहे थे, तभी कोर्बिन बोश ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया. इस शानदार पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड से नवाजा गया.



न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ